समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 830
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
                                            जब भी हम बिरयानी का नाम सुनते हैं तो अधिकांश लोगों के मन में दम बिरयानी का ख्याल अवश्य आता है। दम बिरयानी सुगंधित मसालों और रमणीय स्वाद से भरपूर एक पॉट डिश (Pot Dish) है, जिसे भारी तल वाले बर्तन में सामग्री डाल कर धीमी गति से घंटों तक पकाया जाता है। धीमी गति से व्यंजन पकाने की यह विधि एक जादू की तरह काम करती है जो व्यंजन में विभिन्न मसालों और जड़ी-बूटियों द्वारा स्वाद को खूबसूरती से समन्वित करने के साथ साथ मांस को बहुत कोमल बना देती है। व्यंजन पकाने की यह शैली, जिसे पारंपरिक रूप से दम पुख्त के रूप में जाना जाता है, बेशक केवल बिरयानी बनाने में उपयोग नहीं की जाती है बल्कि कोरमा, निहारी, हलीम, रैन, अन्य मांस करी और यहां तक कि दाल जैसे विभिन्न व्यंजन को तैयार करने के लिए भी प्रयोग की जाती है।
आइये इस रविवार हम और आप मिलकर दम-पुख्त शैली द्वारा कुछ व्यंजन तैयार करने की विधि देखते हैं जिससे हम हमारे यहाँ आने वाले मेहमानों, मित्रों या रिश्तेदारों को स्वाद के जादू से अचंभित कर सकें।
सन्दर्भ:
1. https://lucknow.prarang.in/posts/4057/Dum-Pukht-a-great-style-of-making-delicious-dishes
2. https://www.youtube.com/watch?v=j5hRnw1yEkM
3. https://www.youtube.com/watch?v=Qv6Geah-pUs
4. https://www.youtube.com/watch?v=fkR4smOoMhU