रोम (Rome) में कोलोसियम (Colosseum) का निर्माण पहली शताब्दी में सम्राट वेस्पासियन (Vespasian) के आदेश से किया गया था। इंजीनियरिंग के इस कारनामे, एम्फीथिएटर (Amphitheater) की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 620 और 513 फीट (189 और 156 मीटर) है, और इसमें मेहराबों या गुंबदों की एक जटिल प्रणाली उपयोग की गयी है। इसकी क्षमता लगभग 50,000 दर्शकों की थी, जिन्होंने यहां हुई विभिन्न घटनाओं या कार्यक्रमों को देखा।
इन घटनाओं में शायद सबसे उल्लेखनीय घटना ग्लैडीएटर युद्ध (Gladiator fights) थे, हालांकि कई युद्ध ऐसे भी होते थे, जिसमें जानवरों और पुरुषों के बीच लड़ाईयां होती थी। इसके अलावा, कृत्रिम नौसैनिक गतिविधियों के लिए भी कभी-कभी कोलोसियम में पानी डाला जाता था। कई लोगों का मानना था, कि यहां कई ईसाई शहीद हुए किंतु यह अभी भी बहस का विषय बना हुआ है। कुछ अनुमानों के अनुसार, कोलोसियम में लगभग 500,000 लोग मारे गए थे। इसके अतिरिक्त, कई सारे जानवरों को भी पकड़कर यहां लाया गया और फिर मार दिया गया, जिससे कुछ प्रजातियाँ विलुप्त हो गईं।