समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
"हे भगवान ये मच्छर मुझे ही ज़्यादा क्यों काटते हैं?"। आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा। जिसमें अन्य व्यक्ति उपहास में उत्तर देता है कि आपका खून ज़्यादा मीठा है इसलिए आपको मच्छर ज़्यादा काट रहे हैं। पर वास्तविकता कुछ और ही है, अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि लगभग 20% लोगों को मच्छर अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक काटते हैं।
क्यों काटते हैं मच्छर मनुष्यों को:
1. मच्छरों में मनुष्य की सुगंध को तीव्रता से प्राप्त करने वाले एंटीना (Antenna) होते हैं, जो 100 फीट की दूरी तक उन्हें पहचान सकते हैं।
2. मादा मच्छरों को अंडे की उत्पादकता के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति वह मनुष्य के रक्त से करती हैं। यही कारण है कि केवल मादा मच्छर ही मनुष्यों को काटती हैं।
3. मलेरिया को फैलाने वाली एनाफिलीस गैंबिये (Anopheles gambiae) को मानव रक्त की आवश्यकता होती है। तथा अन्य प्रजाति के मादा मच्छर पक्षी या किसी भी प्रकार के रक्त का सेवन कर सकते हैं।
किस प्रकार के व्यक्ति को मच्छर अधिक काटते हैं:
1.कार्बन डाईऑक्साइड (Carbon Dioxide)
कार्बन डाईऑक्साइड मच्छरों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है। हम श्वसन क्रिया (Respiration) के दौरान कार्बन डाईऑक्साइड के साथ लैक्टिक एसिड (Lactic Acid), ऑक्टेनोल (Octenol), यूरिक एसिड (Uric Acid) और फैटी एसिड (Fatty Acid) जैसे रसायनों का भी उत्सर्जन करते हैं, जो मच्छरों को तीव्रता से उनकी ओर आकर्षित करता है। अतः अधिक मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ने वाले व्यक्तियों को मच्छर अधिक काटते हैं। गर्भवती महिलाएं अपने अंतिम महीने में सामान्य महिलाओं की अपेक्षा 21% अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित करती हैं। जिस कारण इन महिलाओं को मच्छर ज़्यादा काटते हैं।
2.रक्त के अनुसार
मच्छर सर्वाधिक O वर्ग, फिर A वर्ग तथा सबसे कम B वर्ग के खून का सेवन करते हैं।
3.शारीरिक गंध
पसीने में उपस्थित बैक्टीरिया से उत्पन्न हुयी गंध मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है, ज़्यादातर एनाफिलीस गैंबिये मच्छर को। इत्र की सुगंध भी मच्छरों को तीव्रता से अपनी ओर आकर्षित करती है।
4.लैक्टिक अम्ल (Lactic Acid)
सामन्यतः कसरत और भोजन करते समय हमारे शरीर से लैक्टिक अम्ल स्त्रावित होता है। जिनके शरीर से यह अधिक मात्रा में स्त्रावित होता है उन्हें मच्छर ज़्यादा काटते हैं।
इनसे बचने के सर्वोत्तम उपाय (जो हमारे नियंत्रण में हैं) हैं, स्वयं को साफ रखना और अत्यधिक सुगंधित पदार्थों के उपयोग से बचना। कीटनाशक दवाइयों (मच्छरों को मारने वाली दवाइया) का उपयोग इसमें लाभदायक सिद्ध होता है।
संदर्भ :
1.https://www.mosquitnoband.com/why-do-mosquitoes-like-me-more-than-anyone-else/
2.https://www.terminix.com/blog/education/why-mosquitoes-bite-me-so-much/
3.https://photos.google.com/share/AF1QipP8k3KU0HVZCXnJiMoxziYStKr2D3uduQ4pq5IoMFoUcsOvgpSQMwNfWVXogRY_og?key=TngyeklDLWxkanctcEFvVnNvUUtMbTRKVWc5QWpB