कृषि कैसे भारत के आर्थिक विकास में है सहायक?

विचार II - दर्शन/गणित/चिकित्सा
17-05-2019 10:30 AM
कृषि कैसे भारत के आर्थिक विकास में है सहायक?

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का एक महत्वपूर्ण योगदान है और आज भी भारत में कई लोग आय के लिए कृषि पर ही निर्भर हैं। भारत के सकल घरेलू उत्पाद/आर्थिक विकास में भी कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। 2018-19 में आंके गए 50.43 लाख करोड़ रुपये के सकल मूल्‍य वर्धित (GVA- Gross Value Added) में कृषि और सम्बंधित क्षेत्रों की भागीदारी 15.87% है। 2011-12 की कीमतों पर, कृषि और सम्बंधित क्षेत्रों का संयोजन 14.39% था। सीआईए फेकबुक (CIA Fackbook) के अनुसार 2017 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) संयोजन में कृषि की भागीदारी 15.4% थी तथा उद्योग और सेवा क्षेत्रों की भागीदारी क्रमशः 23% और 61.5% आंकी गयी। लगभग 375.61 अरब डॉलर से भी अधिक कृषि उत्पादन के साथ भारत कृषि उत्पादन में सबसे बड़ा दूसरा देश बना। कृषि उत्पादन में भारत की कुल वैश्विक भागीदारी 7.39 % है। भारत कृषि क्षेत्र में चीन के बाद दूसरे नम्बर पर आता है। चीन का कृषि क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद 991 अरब डॉलर है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान दुनिया के औसत (6.4%) की तुलना में बहुत अधिक है। उद्योग क्षेत्र का योगदान दुनिया के औसत 30% से कम है और ऐसे ही सेवा क्षेत्र का योगदान भी दुनिया के औसत 63% से कम है।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है तथा यह देश का मुख्य कृषि उत्पादक भी है। 2017-18 के बजट के अनुसार उ.प्र का जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 16.89 लाख करोड़ रुपये था। 2013-14 में, देश के कुल अनाज उत्पादन में उ.प्र. का 8.89% योगदान था। उ.प्र. के लखीमपुर खेरी में देश की सबसे अधिक चीनी उत्पादित की जाती है तथा गेहूं, चावल, दाल, तेल बीज और आलू यहाँ के प्रमुख कृषि उत्पाद हैं।

1986-1987 के दौरान अविभाजित उ.प्र. के सकल घरेलू उत्पाद में बहुत अच्छी वृद्धि हुई, जिसे नीचे दी गयी तालिका में दिखाया गया है। तालिका के अनुसार पूरे भारत के प्रदर्शन के संदर्भ में अविभाजित उ.प्र. ने केवल 1986-87 से 1990-91 की अवधि में ही सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में सम्मानजनक वृद्धि प्राप्त की।

उत्तर प्रदेश देश में खाद्यान्नों गेहूँ, गन्ना, दलहन और आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। 2001-02 में उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य था जिसके द्वारा 39.74% आलू उत्पादित किये गए थे। 2001-02 में भारत के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की हिस्सेदारी निम्न तालिका से स्पष्ट है:

संदर्भ:
1.http://statisticstimes.com/economy/sectorwise-gdp-contribution-of-india.php
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Economy_of_Uttar_Pradesh
3.http://planningcommission.nic.in/plans/stateplan/upsdr/vol-1/chap%201.pdf