क्यों मनाया जाता है, विश्व शांति दिवस (International Day of Peace) ?

शहरीकरण - नगर/ऊर्जा
22-09-2019 09:30 AM
क्यों मनाया जाता है, विश्व शांति दिवस (International Day of Peace) ?

विश्व शांति दिवस (International Peace Day) हर साल 21 सितंबर (21 September) को मनाया जाता है। इस दिवस (International Day of Peace) को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रयास करना और अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है। शांति का संदेश दुनिया भर में पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त किया हुआ है। इस साल विश्व शांति दिवस की थीम "शांति के लिए जलवायु कार्रवाई (Climate Action for Peace)" रहा। इस थीम के जरिए दुनिया भर के लोगों को ये संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शांति बनाए रखने के लिए जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।

भारत ने विश्व शांति के लिए उठाया था ये कदम
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व में शांति स्थापित करने के लिए 5 मूल मंत्र दिए थे, जिन्हें 'पंचशील के सिद्धांत' भी कहा जाता है। यह पांच सिद्धांत इस प्रकार हैं -
1. एक दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना।
2. एक दूसरे के विरूद्ध आक्रमक कार्यवाही न करना।
3. एक दूसरे के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप न करना।
4. समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना।
5. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति में विश्वास रखना।

सन्दर्भ:-
1.
https://bit.ly/2m2T6ib
2. https://www.youtube.com/watch?v=lCCYtTPMN-s&t=258s