आइए देखें, हमिंगबर्ड के पंखों की धीमी उड़ान

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
14-07-2024 09:36 AM
Post Viewership from Post Date to 14- Aug-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2504 158 0 2662
* Please see metrics definition on bottom of this page.
हमिंगबर्ड (Hummingbird) को दुनिया का सबसे छोटा पक्षी माना जाता है। अपने बगीचों में, हम अक्सर इस पक्षी की तीव्र उड़ान को देख सकते हैं। हमिंगबर्ड एक ऐसा पक्षी है, जो हवा की विपरीत दिशा में भी उड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, यह भी माना जाता है कि यह दुनिया का एक ऐसा अकेला पक्षी है, जो किसी भी दिशा में उड़ सकता है। इंद्र धनुष के समान दिखने वाले इनके रंगीन पंख इन्हें बहुत ही तीव्र उड़ान देते हैं। अपने पंखों को ये बड़ी  तेज़ी से फड़फड़ाते हैं। यहां तक कि फूलों का रस पीते हुए भी इनके पंखों को एक ही स्थान पर फड़फड़ाते हुए देखा जा सकता है। किंतु क्या आप जानते हैं कि हमिंगबर्ड के पंख प्रति सेकंड कितनी बार फड़फड़ाते हैं? ये छोटे पंख वाले पक्षी लगभग 80 बार अपने पंख फड़फड़ाते हैं। ये पक्षी अपने पंखों को केवल फड़फड़ाते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें इस प्रकार से घुमाते हैं, कि 8 की आकृति बने। यह विशेषता इनकी उड़ान को और भी उल्लेखनीय बनाती है।


 पंखों के फड़फड़ाने से गुंजन या भिनभिनाने जैसी  आवाज़  निकलती है। हमिंगबर्ड अपने पंखों को इतनी तेज़ी से फड़फड़ाती हैं, कि हम अपनी आंखों से इस सुंदर दृश्य को नहीं देख सकते। तो आइए आज हम कुछ ऐसे चलचित्रों को देखते हैं, जिसमें हम धीमी गति में हमिंगबर्ड के पंखों को फड़फड़ाते हुए देख पाएंगे। वास्तव में  ये दृश्य बहुत ही सुंदर  हैं ।