क्या रिश्ता है लखनऊ के नाम का भगवान लक्ष्मण से?

शहरीकरण - नगर/ऊर्जा
09-06-2018 12:16 PM
क्या रिश्ता है लखनऊ के नाम का भगवान लक्ष्मण से?

रामायण में वर्णित भगवान राम के बारे में लगभग प्रत्येक व्यक्ति जानता है। पर वहीँ दूसरी तरफ भाइयों में श्रेष्ठ माने जाने वाले लक्ष्मण के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है। हम भारत के परिपेक्ष्य में यदि देखें तो हम रामपुर नाम के अनेकों शहर, गाँव आदि पाते हैं परन्तु लक्ष्मणपुर नाम के बहुत ही चुनिन्दा स्थान हमें मिलते हैं। अयोध्या, अवध, औध आदि नाम बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा जाना जाता है। लखनऊ जो कि अवध की राजधानी रह चुका है तथा वर्तमान में जो उत्तर प्रदश की राजधानी है, वास्तव में राम के भाई लक्ष्मण से जुड़ा हुआ है।

रामायण में वर्णित कथन के अनुसार अवध के राजा राम ने, लंका से लौटने के बाद अपने अनुज भाई लक्ष्मण को अवध से करीब 40 मील दूर स्थित एक स्थान उपहारस्वरुप दिया जिसका नाम लक्ष्मणपुर पड़ा। रामायण में ही लिखित साक्ष्यों से यह पता चलता है कि लक्ष्मणपुर एक समृद्धशाली शहर था। वहां पर व्यापार अपनी पराकाष्ठा पर था तथा वहाँ के रास्ते सदैव हाथी घोड़ों के आवागमन से भरे रहते थे।

लक्ष्मणपुर एक संस्कृत नाम है जिसका संधिविच्छेद इस प्रकार से है- लक्ष्मण+पुर। पुर का अर्थ है ‘स्थान’ तो यह दोनों शब्द मिलकर यह बताते हैं कि लक्ष्मण से जुड़ा स्थान। हालांकि दलित तथ्यों का मानना है कि दलित शासक लखन पासी शहर के निवासी थे और इस शहर का नाम उनके नाम पर रखा गया था। 11वीं शताब्दी तक लखनपुर (या लक्ष्मणपुर) के नाम से यह शहर जाना जाता था जो कि बाद में लखनऊ के रूप में जाना जाने लगा। इसी तरह के एक अन्य सिद्धांत में कहा गया है कि यह शहर लक्ष्मण के बाद लक्ष्मणवती (संस्कृत: लक्ष्मणवती अर्थात भाग्यशाली) के रूप में जाना जाता था। यह नाम पहले लखनवती और फिर विकृत होते-होते लखनौती और आखिरकार लखनऊ में बदल गया। एक और सिद्धांत से यह पता चलता है कि शहर का नाम लक्ष्मी जो कि हिन्दुओं में धन की देवी हैं से जुड़ा हुआ है। समय के साथ नाम बदलकर लक्ष्मनौती, लक्ष्मनौत, लखसनौत, लखसनौ और आखिरकार लखनऊ में बदल गया। इस प्रकार से हम देख सकते हैं कि लखनऊ का नाम विभिन्न मतों के अनुसार भिन्न-भिन्न नामों के सन्दर्भ में रखा गया है परन्तु एक बात ध्यान देने योग्य है कि हर मत में लक्ष्मण शब्द बार-बार प्रयोग किया गया है।

1. https://en.wikipedia.org/wiki/Lucknow
2. http://hindi.webdunia.com/sanatan-dharma-mahapurush/lord-lakshman-113070400024_4.html