समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
आज के समय में हम वर्षा जल से बचने के लिए विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी छतरियों का प्रयोग करते है। लेकिन यह छाता आया कहां से है – इसका इतिहास क्या है?
छतरी का अंग्रेज़ी शब्द “अम्ब्रेला” (Umbrella) लैटिन भाषा के "अम्ब्रा" (umbra) से लिया गया है, जिसका अर्थ है “छाया”। प्राचीन मिस्र के लोग 4,000 साल पहले धूप से बचने के लिए “पैरासोल” (parasol) का प्रयोग करते थे। यह छाते का एक प्रकार है जो मात्र धूप से राहत पहुंचाता था। 11 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में, चीन में वर्षा से बचने के लिए जलरोधक छतरियों का निर्माण किया गया, जो रेशम और अन्य जलरोधक पदार्थ से बनी थीं। वे तब अपने पैरासोल को जलरोधक बनाने के लिये मोम का उपयोग करते थे।
क्या आपको पता है कि, विशेष छतरी की सबसे पहली दुकान का नाम "जेम्स स्मिथ एंड संस" (James Smith and Sons) था। यह दुकान सन् 1830 में खोली गई थी और यह अभी भी लंदन में 53 न्यू ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट (New Oxford Street) पर स्थित है। लपेटने वाली छतरी का निर्माण सर्वप्रथम उत्तरी अमेरीका के ब्रैडफर्ड ई फिलिप्स (Bradford E Phillips) ने किया था, उसके बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया छतरी की प्रौद्योगिकी और निर्माण में प्रगति होती गई। उस समय यूरोप में छतरियों के निर्माण के लिए व्हेल (whale) कि हड्डियों का और लकड़ी का प्रयोग किया जाता था।
पिछले कुछ सालों में छाता बनाने की प्रक्रिया में काफी परिवर्तन आया, आज छतरियां बनाने के लिए एल्यूमीनियम (aluminium) और शीशे के रेशे (fibreglass) का उपयोग किया जाता है। आधुनिक छतरीयों का अधिकांश उत्पादन चीन (जो हजारों छतरी कंपनियों का घर है) में होता है।
संदर्भ:
1. https://www.thoughtco.com/who-invented-the-umbrella-1992592
2. https://timesofindia.indiatimes.com/Who-invented-the-umbrella-and-when/articleshow/38989235.cms
3. http://www.umbrellahistory.net/umbrella-history/history-of-umbrella/
4. http://www.designlife-cycle.com/umbrella-lifecycle-assessment/