समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
आज विश्व भर में फुटबॉल के बाद यदि किसी खेल को लोकप्रियता मिली, तो वह है क्रिकेट, जिसकी शुरुआत 16वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुई और भारत में यह खेल 1791 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज नाविकों द्वारा बड़ोदा में क्रिकेट खेलने से हुई थी। पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 के बाद खेला गया, यद्यपि आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 से प्रारम्भ हुआ था। उस समय यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में खेला जाता था जो अब व्यवसायी रूप से अधिकांश राष्ट्र मंडल देशों में खेला जाता है।
भारत में 51 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं, जो कि अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है, हालांकि, भारत में केवल 21 सक्रिय स्टेडियम हैं। लखनऊ भी दो दशकों के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित करने के लिए तैयार है, क्योंकि भारत कैरेबियाई खिलाड़ियों के अक्टूबर दौरे के दौरान शहर के नए स्टेडियम में टी-20 आई (T20I) के लिए वेस्टइंडीज की मेज़बानी करेगा। यह स्टेडियम 300 करोड़ रुपये की परियोजना के साथ 50 एकड़ भूमि पर बना है। यह इकाना स्टेडियम लगभग 50,000 दर्शकों को बैठाने की क्षमता रखता है। इकाना स्टेडियम ने अब तक केवल घरेलू खेलों की मेज़बानी की है। इसे 2017 में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध एक ओ.डी.आई. की मेजबानी करने के लिए बनाया गया था, परंतु खेल के मैदान के निर्माण कार्य में विलम्ब होने के कारण उसे कानपुर में आयोजित किया गया था।
भारत में इतने स्टेडियम हैं कि उनके कुल रखरखाव का खर्चा काफी होता था, लेकिन टी-20 लीग शुरू होने के बाद क्रिकेट को काफी प्रायोजक मिले। वहीं शीर्ष आई.पी.एल. टीमों ने 20-20 स्पोंसर्स को आकर्षित किया। और आई.पी.एल. को छोड़कर 6 महीने के सत्र के लिए क्रिकेट कमेंटेटर 7,50,000 डॉलर से अधिक के अनुबंध आकर्षित कर लेते हैं।
यह भारत के सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की एक सूची है:
निर्माण के तहत स्टेडियम मैदानों की सूची:
पूर्व या ध्वस्त स्टेडियम की सूची:
2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड सुविधाओं वाले शहरों की सूची में लखनऊ विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में छठे स्थान पर आने वाला है।
संदर्भ:
1.https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/infrastructure/consultant-appointed-for-rs-300-crore-cricket-stadium-project-in-lucknow/articleshow/15635320.cms
2.https://www.cnbc.com/2017/09/27/indian-premier-league-cricket-a-rich-sport-is-getting-a-lot-richer.html
3.https://www.news18.com/cricketnext/news/windies-tour-of-india-to-begin-with-two-test-series-in-october-odis-and-t20is-to-follow-1867273.html
4.https://scroll.in/field/893129/international-cricket-to-return-to-lucknow-as-india-host-west-indies-for-t20i-at-new-ekana-stadium
5.https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_international_cricket_grounds_in_India
6.https://internationalcrickethall.com/whats-here/the-game-of-cricket/cricket-grounds-around-the-world/
7.https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_cricket_grounds_by_capacity