ग्रीस के देव ज़्यूस और इन्‍द्र के मध्‍य अद्भुत समानताएं

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
12-09-2018 04:19 PM
ग्रीस के देव ज़्यूस और इन्‍द्र के मध्‍य अद्भुत समानताएं

प्रकृति द्वारा प्रदत्‍त सभी संसाधनों के लिए एक अदृश्‍य शक्ति (देवी देवताओं) को हमारे द्वारा पूजा जाता। यह प्रक्रिया आज से नहीं वरन सदियों पहले से चली आ रही है। इसका वर्णन हमें हमारे एतिहासिक ग्रंथों, पौराणिक कथाओं और किवदंतियों में मिलता है। समय, परिस्थिति और आवश्‍यकता के अनुसार देवी देवताओं का वर्गीकरण किया गया है। यह वर्गीकरण हमें विभिन्‍न सभ्‍यताओं (रोमन, ग्रीक, हिन्‍दू, मेसापोटामिया आदि) में अलग-अलग देखने को मिलता है।

किंतु क्‍या आप जानते हैं, कि भारतीय और ग्रीक (यूनानी) सभ्‍यता में पूजे जाने वाले दे‍वी देवताओं के मध्‍य अनेक समानताएं हैं। बल्‍कि यदि हम यह कहें कि उनमें सिर्फ नाम की भिन्‍नताएं हैं, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

चलिए जानें हिन्‍दुओं में देवराज ‘इन्‍द्र’ और ग्रीस में देवताओं के प्रमुख ‘ज़्यूस’ के मध्‍य अद्भुत समानताओं के विषय में:
1. हिन्‍दू धर्म में इन्‍द्र देव का वर्णन पवित्र वेदों में किया गया है, इसी प्रकार ज़्यूस (अर्थात् ग्रीस के प्रमुख देवता) का वर्णन ग्रीस की पौराणिक कथाओं में किया गया है।
2. दोनों देवताओं को उस स्‍थान के सभी देवताओं का राजा घोषित किया गया है।
3. वर्षा और बिजली पर इन दोनों ही देवों का नियंत्रण माना जाता है।
4. इन्‍हें प्रेम, इर्ष्‍या, क्रोध और व्‍यभिचार का देव भी माना जाता है। अर्थात इनके चरित्र लक्षण भी काफी मिलते हुए हैं।
5. दोनों के शस्त्रों में भी समानताऐं हैं अर्थात दोनों के शस्‍त्र बिजली से संबंधित हैं।
6. ज़्यूस ओलिंप पर्वत में तथा इन्‍द्र मेरू पर्वत में निवास करते हैं।
7. दोनों में रूप रंग आकार और प्रवृत्ति की भी समानताएं हैं।
8. इंद्र और ज़्यूस दोनों के ही दो भाई बताये गए हैं। अग्नि और पूषन् इंद्र के भाई तथा हेड्स और पोसाइडन ज़्यूस के भाई जाने जाते हैं।

इसी प्रकार इन्‍द्र ही नहीं वरन अन्‍य देवी देवता जैसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान ही ग्रीस में ज़्यूस, हेड्स और पोसाइडन हैं जिनके प्रति मान्‍यता है कि वे धरती, जल और आकाश के देव हैं। भारत में श्री कृष्‍ण और ग्रीस में हरक्यूलिस की समान पौराणिक ग्रंथों में समान भूमिकाएं रहीं हैं।

इस प्रकार हिन्‍दू धर्म में अनेक देव हैं जो मात्र ग्रीस से ही नहीं वरन अन्‍य सभ्‍यताओं के देवताओं से भी समानताएं रखते हैं।

संदर्भ:

1. http://passionconnect.in/articleview/articleid/Parallels-between-Indian-Greek-Mythology
2. https://www.infinityfoundation.com/mandala/h_es/h_es_pande_zeus.htm,
3. https://www.quora.com/Was-Zeus-the-Greek-god-none-other-than-Indra-of-the-Indics
4. https://www.storypick.com/greek-and-indian-myths/