समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर के कई हिस्सों में भी परिवर्तन होने लगता है। ऐसे ही हमारे बाल भी काले से सफेद हो जाते हैं, जिसका प्रमुख कारण हम लोग तनाव को मानते हैं। हमने अक्सर लोगों से ये सुना है कि ज्यादा तनाव करने से बाल सफेद हो जाते हैं। लेकिन क्या वास्तव में केवल तनाव ही इसका कारण है?
ज्यादातर महिलाओं के 30 की उम्र में ही कुछ बाल सफेद होने लगते हैं, और वहीं 50 की उम्र तक उनके अधिकांश बाल सफेद हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं, हमारे बालों का काला रंग मेलानिन (Melanin) नामक रंगद्रव्य के कारण होता है जो बालों की जड़ों की कोशिकाओं में पाए जाते हैं। जब मेलानिन का बनना बंद या कम हो जाता है, तो बाल सफेद होने लगते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ मेलानिन का बनना कम होने लगता है जो एक आम बात है। लेकिन यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहें हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
• सफेद बाल आनुवांशिक भी होते हैं। यदि आपके माता पिता या अन्य किसी परिवार के सदस्य के उम्र से पहले सफेद बाल हुए होंगे तो आपके भी आनुवांशिकता के कारण उम्र से पहले सफेद बाल हो जाएंगे।
• वहीं शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन D, B12 और B6, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व की कमी के कारण भी मेलानिन कम बनने लगता है।
• न्यूरोफायब्रोमैटोसिस (Neurofibromatosis), टूबेरौस स्क्लेरोसिस (Tuberous sclerosis), विटिलिगो (Vitiligo) और एलोपीशिया एरियाटा (Alopecia areata), जैसी बिमारियाँ भी उम्र से पहले सफेद बाल होने का कारण बनती हैं।
• वहीं धुम्रपान करने से भी उम्र से पहले सफेद बाल हो जाते हैं।
• मधुमेह, एनीमिया (Anemia) या थायराइड (Thyroid) की समस्याएं भी उम्र से पहले सफेद बाल होने का कारण बनते हैं।
स्वस्थ बालों को बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
स्वस्थ बाल बनाए रखने के लिए बालों को प्रोटीन की जरुरत होती है। इसलिए अंडे और मछली जैसे खाद्य पदार्थ जो प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं, का सेवन करना चाहिए। और जिन खाद्य पदार्थों में विटामिन होते हैं उनका सेवन करें।
समय से पहले यदि सफेद बाल दिखें तो जल्द ही अपने निजी डॉक्टर से संपर्क करें या अपने रक्त का परीक्षण करवाएं। साथ ही हर रोज बालों पर शैम्पू के माध्यम से मालिश दें, इससे बाल हमेशा साफ, ताज़ा और स्वस्थ रहेंगे।
संदर्भ:
1.https://www.health.harvard.edu/blog/hair-turn-gray-2017091812226
2.https://www.cosmopolitan.com/uk/beauty-hair/hair/a37633/why-we-get-grey-hairs/
3.https://www.webmd.com/beauty/features/abcs-premature-graying#1