समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
यह बात हर किसी को मालूम है कि लड़के और लड़कियां अलग-अलग हैं। लिंगों के बीच के अंतर को आँखों से देखा जा सकता है। इससे आगे बढ़ते हैं तो कई ऐसी चीज़े हैं जिन्हें नंगी आँखों से नहीं देखा जा सकता है। हम आज आपको महिलाओं और पुरूषों के दिमाग के अंतर के बारे में बतायेगें। वैज्ञानिक आमतौर पर नर और मादा के दिमाग के अंतरों का अध्ययन प्रोसेसिंग, रसायनों के रूप में करते हैं। इन क्षेत्रों में नर और मादा दिमाग के बीच काफी अंतर दिखाई देता है।
प्रोसेसिंग
पुरुष मस्तिष्क की गतिविधियों के लिए लगभग सात गुना अधिक ग्रे मैटर (Gray Matter) का उपयोग करते हैं जबकि महिला दिमाग लगभग दस गुना अधिक वाइट मैटर (White Matter) का उपयोग करती हैं। इसका क्या मतलब है? मस्तिष्क के ग्रे मैटर जानकारी और एक्शन प्रोसेसिंग सेंटर्स (Action Processing Centre, जहाँ क्रिया का प्रसंस्करण हो) होते हैं। जो भावना, सुनना, बोलना देना, निर्णय लेना और आत्म नियंत्रण के लिये जिम्मेदार होते हैं। वाइट मैटर नेटवर्किंग ग्रिड (Networking Grid) है जो मस्तिष्क के भूरे पदार्थ और अन्य प्रसंस्करण केंद्रों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। मस्तिष्क प्रसंस्करण के इसी अंतर के कारण आपने देखा होगा कि लड़कियां लड़कों की तुलना में भिन्न कार्यों को एक ही समय पर अधिक तेज़ी से करती हैं, जबकि लड़के अक्सर एक समय पर एक ही कार्य को पूर्ण निष्ठा से कर पाते हैं।
रसायन
नर और मादा मस्तिष्क में एक ही जैसे न्यूरोकेमिकल (Neurochemicals) होते हैं लेकिन अलग-अलग मात्रा में और उनके लड़का-लड़की से सम्बंधित अलग-अलग सम्बन्ध होते हैं। कुछ प्रमुख न्यूरोकेमिकल्स में सेरोटोनिन (Serotonin) एक है जो अन्य चीजों के साथ हमें स्थिर बैठने में मदद करता है, टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) जो प्रजनन सम्बन्धी और आक्रमकता रसायन होता है, एस्ट्रोजेन (Estrogen) जो मादा वृद्धि और प्रजनन रसायन होता है, ऑक्सीटॉसिन (Oxytocin), एक नातेदारी समबन्धी केमिकल होता है। सेरोटोनिन के औसत होने के कारण एक पुरुष एक स्थान पर महिला जितना नहीं बैठ सकता है। टेस्टोस्टेरोन के कारण ही पुरुष ज्यादा आवेगपूर्ण और आक्रमक होते हैं। इसके अतिरिक्त, पुरुष महिलाओं की तुलना में नातेदारी रसायन ऑक्सीटॉसिन से कम प्रक्रिया करते हैं। यही कारण है लड़कों को लड़कियों की तुलना में तनाव मुक्त होने के कई रणनीतियों की आवश्यकता होती है।
संदर्भ:
1.https://www.medicalnewstoday.com/articles/319592.php
2.https://www.sciencemag.org/news/2017/04/study-finds-some-significant-differences-brains-men-and-women