वन्य जीवन की विविधता से समृद्ध भारत के पशिमी घाट

आवास के अनुसार वर्गीकरण
02-12-2018 12:52 PM

भारत में वन्य जीवन तथा इसकी भिन्नता काफी समृद्ध है। कई देशों से लोग भारत वो देखने आते हैं जो शायद अपने देश में रहते हुए वे जिंदगी में कभी न देख पायें। 120 नेशनल पार्क (National Parks), 18 बायो रिज़र्व (Bio-reserves) और 500 से भी अधिक वन्यजीव अभ्यारण्य की सहायता से हमने प्रकृति के इस अनमोल हिस्से को संरक्षित भी किया हुआ है। ऊपर दिया गया विडियो भारत के वन्य जीवों को समर्पित है।

पश्चिमी घाट एक पर्वत श्रृंखला है जो भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के समानांतर है और पूरी तरह से भारत में स्थित है। यह यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया में जैविक विविधता के आठ सबसे श्रेष्ठ स्थलों में से एक है। यह सीमा डेक्कन पठार के पश्चिमी किनारे पर उत्तर से दक्षिण तक जाती है, और पठार को अरब सागर के साथ कोंकण नामक एक संकीर्ण तटीय मैदान से अलग करती है। यह सीमा ताप्ती नदी के दक्षिण में गुजरात के सोनगढ़ शहर के पास शुरू होती है, और महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के राज्यों से करीब 1600 कि.मी. होते हुए चलती है जो दक्षिण में कन्याकुमारी के पास मारुन्थुवाज मालाई में समाप्त होती है। ये करीब 1,60,000 वर्ग कि.मी. क्षेत्र घेरती हैं। नीचे दिखाया गया विडियो पश्चिमी घाट के वन्य-जीवन को दर्शाता है।


यहाँ की खेती में काली मिर्च, इलाइची, चाय पत्ती आदि शामिल हैं। नई खेती के कारण यहाँ जानवरों (जैसे: हाथियों) के कई सालों पुराने रास्ते समाप्त हो गए हैं। इस कारण कई बार ये जानवर आक्रमक भी हो उठते हैं। विडियो में आप एक दुर्लभ प्रजाति का मेढक भी देखेंगे जो केवल भारत में ही पाया जाता है। साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाली मानवों की जनजातियों की व्याख्या भी विडियो में की गयी है। तो क्लिक कीजिये और देखिये भारत के इस खूबसूरत पहलू को।

सन्दर्भ:

1.https://www.youtube.com/watch?v=BPDrRcbF__A
2.https://www.youtube.com/watch?v=ZxMdSoCeAqk