समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
प्रभाववाद के बाद एक प्रमुख फ्रांसीसी (French) कला आंदोलन की शुरुआत हुई जो 1886 और 1905 के बीच विकसित हुआ था। ये अंतिम प्रभाववाद प्रदर्शनी से फाउविज्म के जन्म तक के मध्य के समय में विकसित होने वाली शैली थी, जिसे उत्तर प्रभाववाद नाम दिया गया। उत्तर प्रभाववाद प्रकाश और रंग के प्रकृतिवादी चित्रण के लिए प्रभाववादियों की चिंता के खिलाफ एक प्रतिक्रिया के रूप में उभरा था। उत्तर प्रभाववाद आंदोलन का नेतृत्व पॉल सेजां (Paul cezanne) (जो कि उत्तर प्रभाववाद के पिता के रूप में जाने जाते हैं), पॉल गौगुइन (Paul Gauguin) , विन्सेंट वैन गॉग (Vincent van gogh) और जॉर्जेस सेरात (Georges Seurat) ने किया था।
ऊपर दिए गए विडियो में विन्सेंट वैन गॉग (Vincent van gogh) के मशहुर चित्र तारों भरी रात (The Stary Night) का इंटरैक्टिव एनीमेशन (Interactive Animation) प्रदर्शित किया गया है।नीचे दिया गया चित्र विन्सेंट वैन गॉग (Vincent van gogh) का मशहुर चित्र तारों भरी रात (The Stary Night) है। संयोग से वैन गॉग का जन्मदिन भी 30 मार्च को है। इनका जन्म 30 मार्च 1853 को दक्षिणी नीदरलैंड (South Netherland) में उत्तरी ब्रेबेंट (North Brabant) के मुख्य रूप से कैथोलिक प्रांत, ग्रोट-ज़ंदरट (Groot-Zundert) में एक डच (Dutch) परिवार में हुआ था। तो आइए आज उनके जन्म दिन के दिन उनके कला को सराहे और इसका आनंद लें।

सन्दर्भ:
1. विडियो सन्दर्भ: https://vimeo.com/36466564