समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
आधुनिक युग में खेल ऐसी गतिविधि बन चुका है, जो प्रायः हर किसी के द्वारा मनोरंजन के लिए या तो खेला या देखा जाता है, और केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि व्यावसायिक स्तर पर भी ये गतिविधि बहुत लोकप्रिय होती जा रही है। इन खेलों के नियम और विशेषताएं अंतर्राष्ट्रीय निकायों द्वारा निर्धारित की जाती हैं। विभिन्न विकसित देशों में खेलों के माध्यम से अरबों डॉलर का राजस्व प्राप्त होता है। यह अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक आबादी का सबसे अधिक पसंदीदा खेल फुटबॉल (सॉकर) है। प्रत्येक देश की पूरी आबादी के सन्दर्भ में पसंद किये जाने वाले खेलों की रैंकिंग (Ranking) निम्नानुसार है:
वैश्विक आबादी में क्रिकेट भी बहुत लोकप्रिय खेल बन चुका है। विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला यह खेल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। जबकि टीवी/रेडियो/ मीडिया व्यूअरशिप (TV/Radio/Media Viewership) के अधार पर इस खेल ने चौथा स्थान पाया है।
यदि वैज्ञानिक विश्लेषण और आंकड़ों का उपयोग करें जो केवल टीवी/रेडियो/ मीडिया व्यूअरशिप पर आधारित है, तो सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले शीर्ष 20 खेलों की रैंकिंग निम्नलिखित है:

किसी भी खेल की लोकप्रियता या तो उसके प्रसंशकों या समर्थकों पर निर्भर करती है या फिर सहभागिता संख्या पर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सापेक्ष लोकप्रियता के बारे में डेटा संकलित करने वाले सर्वश्रेष्ठ संगठनों में से एक है, क्यूँकि विश्व स्तर पर किसी खेल की भागीदारी, उसको ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किए जाने के मानदंडों में से एक है। सदस्य गणना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ की एक सूची निम्नलिखित है जहाँ उनके 190 सदस्य हैं:

उपरोक्त सूची में बास्केटबॉल सबसे शीर्ष पर है जबकि सबसे पसंदीदा फुटबॉल छठे स्थान पर है।
संदर्भ:
1. https://bit.ly/2NbIBCb
2. http://www.biggestglobalsports.com/
3. https://www.quora.com/What-is-the-most-popular-sport-in-the-world