समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
मक्का इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है के लिये प्रसिद्ध है। हर साल करीब 40 लाख हजयात्री मक्का आते हैं।
इस्लामी परंपरा के अनुसार मक्का की शुरुआत इश्माइल वंश ने की थी। 7 वीं शताब्दी में, इस्लामी पैगम्बर मुहम्मद ने शहर में (जो तब तक, एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था)इस्लाम की घोषणा की और इस शहर ने इस्लाम के प्रारंभिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का शहर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ द्वारा किया जाता था। 1924 में यह सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का शहर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है।
आधुनिक मक्का शहर सउदी अरब के मक्काह प्रांत की राजधानी है और, ऐतिहासिक हेजाज़ क्षेत्र में स्थित है। शहर की आबादी 1,700,000 (2008) के करीब है और यह जेद्दा से 73 किमी (45 मील) की दूरी पर एक संकरी घाटी में समुद्र तल से 277 मीटर (910 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।
आज ईद उल फ़ित्र के इस ख़ास मौके पर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा चलचित्र जिसमे हज तीर्थयात्रा के दौरान हजयात्रियों द्वारा की जाने वाली तवाफ़ नामक महत्वपूर्ण धार्मिक रीत (जिसमें काबे की सात परिक्रमाएँ की जाती हैं) प्रदर्शित की गयी है।
इस चलचित्र को प्रदर्शित किया है ड्रीमर 86 (Dreamerr 86) नामक यूट्यूब चैनल ने।
सन्दर्भ:-
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Mecca
2. https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE
3. https://www.youtube.com/watch?v=KGukAoiGhZU