जब सडकों पर दिखाई दिए नाचते हुए मोर

पक्षी
05-04-2020 03:40 PM
जब सडकों पर दिखाई दिए नाचते हुए मोर

यह मुंबई के लिए एक अद्भुत दृश्य से कम नहीं था क्योंकि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजधानी में मोर देखे गए थे। 25 मार्च से भारत में राष्ट्रव्यापी तालाबंदी (Lockdown) के बाद से, कई शहरों में सड़कों पर जानवरों और पक्षियों को देखा गया है।

लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है क्योंकि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में तालाबंदी आवश्यक थी। लोगों के घरों में रहने के कारण प्राकृतिक रूप से कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पुरे देश में वायु प्रदुषण निम्न स्तर है। विलुप्ति की कगार पर खड़े कई जानवर और पक्षी काफी अरसे बाद दिखाई दे रहे हैं। कई शहरों में (जैसे नोएडा में नीलगाय, केरला और हरिद्वार में हाथी और मुंबई में मोर) जैसे कई संकटग्रस्त प्रजातियां खुली सड़कों पर दिखाई दी हैं।

इस रविवार आइये निम्न चलचित्रों के द्वारा देखते है कि अपने पंखों को फैलाकर किस तरह सड़क पर नाचते दिखाई दिए कई मोर।

सन्दर्भ:
1.
https://www.youtube.com/watch?v=v79rL863fQw
2. https://www.youtube.com/watch?v=51zNT5LjzPI
3. https://www.youtube.com/watch?v=GUhq1txQLAI