क्यों होते हैं, अल्बिनो मोर (Albino Peafowl) श्वेत वर्ण के

पक्षी
19-04-2020 01:00 PM
क्यों होते हैं, अल्बिनो मोर (Albino Peafowl) श्वेत वर्ण के

कभी-कभी, मोर सफेद पंखों के साथ दिखाई देते हैं। हालांकि अल्बिनो (Albino Peafowl) मोर मौजूद हैं, यह काफी दुर्लभ होते हैं और सभी सफेद मोर अल्बिनो मोर नहीं होते हैं; उनके सफ़ेद होने का कारण एक आनुवंशिक स्थिति है जिसे ल्यूसीज़म (Leucism) कहा जाता है, जिसके कारण इनका शरीर विकास के दौरान वर्णक कोशिकाओं को तंत्रिका तंत्र से विस्थापित करने में विफल रहता है। लूसिस्टिक मोर (Leucistic Peafowl) वर्णक का उत्पादन कर सकता है, लेकिन वर्णक को उनके पंखों में जमा नहीं कर सकता है। यह इनके पंखो और नीले-भूरे आंख के रंग में पूरी तरह से कमी के परिणामस्वरूप होता है।

चितकबरा मोर (Pebbled Peacock) आंशिक ल्यूसीज़म से प्रभावित होता है, जहाँ केवल कुछ वर्णक कोशिकाएँ प्रवास करने में विफल होती हैं, इसी के परिणामस्वरूप, इनका रंग तो सफ़ेद होता है, लेकिन इनके शरीर पर सभी अनुपस्थित रंगों के धब्बे (Patch)पैच भी होते हैं; इनकी आँखें भी नीली-भूरी होती हैं। इसके विपरीत, असली एल्बिनो मोर में मेलेनिन (Melanin) की पूरी तरह कमी होती है, जिसके परिणामस्वरूप इनकी आईरिस (Iris) लाल या गुलाबी रंग की होती हैं। ल्यूसीस्टिक मोर पीले पैदा होते हैं और परिपक्व होते ही पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं।

सन्दर्भ:
1.
https://en.wikipedia.org/wiki/Peafowl
2. https://www.youtube.com/watch?v=766fMzyG0W0
3. https://www.youtube.com/watch?v=9LCwT5M674o
4. https://www.youtube.com/watch?v=DkatippXBjw