सौभाग्य के लिए बच्चों के साथ एक विचित्र अनुष्ठान

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
25-07-2020 05:05 PM

कभी-कभी हमारा विश्वास(अन्धविश्वास) हमारे तर्क पर अधिकार कर लेता है और कई चीजें बिना सवाल किये करवा देता है। भारत में हिंदू और मुसलमानों दोनों के द्वारा बच्चों को गिराने की एक विचित्र प्रथा वर्षों से चली आ रही है। महाराष्ट्र के शोलापुर के पास बाबा उमर दरगाह में, बच्चों को 50 फीट की ऊँचाई से गिराया जाता है और नीचे प्रतीक्षा करने वाले पुरुषों द्वारा पकड़ी गई चादर में पकड़ा जाता है। इसी तरह का रिवाज कर्नाटक राज्य में, इंदि के पास श्री संतेश्वर मंदिर में भी प्रचिलित है। इस अनुष्ठान का 700 वर्षों से भी अधिक समय से पालन किया जा रहा है और माना जाता है कि यह परिवार में समृद्धि लाता है। राष्ट्रीय आयोग बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए इन मामलों की जाँच कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, आज तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सन्दर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=WbOsEmHzq1c
https://www.youtube.com/watch?v=mvwmJrtXpT8
https://www.nytimes.com/2016/07/29/world/what-in-the-world/for-babies-in-india-a-30-foot-plunge-for-good-luck.html