एक और शहर का नाम है - लखनऊ ऑस्ट्रेलिया में

अवधारणा II - नागरिक की पहचान
23-08-2020 01:44 PM

लखनऊ वाकई में एक ऐसा अद्भुत शहर है, जो भारत के इतिहास में एक अहम भूमिका निभाता है। नवाबों के शहर लखनऊ की ऐसे ही रोचक बात आज आप सब यहाँ जानेंगे। आमतौर पर लखनऊ का नाम सुनते ही हम भारतीयों को भारत में स्थित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की याद आती है, पर बहुत कम लोग जानते हैं कि लखनऊ नामक शहर दुनिया के अन्य देशों में भी हैं। लखनऊ सांस्कृतिक और राजनैतिक रूप से एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण शहर था। इसका प्रमाण पूरे विश्व में व्याप्त इसी नाम के शहर की श्रृंखलायें देती हैं।


ऑस्ट्रेलिया में एक बार समृद्ध खनन शहर लखनऊ का वीडियो

दुनिया भर में भारत को मिलकर कुल 7 ऐसे देश हैं जहाँ लखनऊ नाम के शहर हैं। अमेरिका में 3 शहरों का नाम लखनऊ है और ऑस्ट्रेलिया में 2, भारत में 1 और कनाडा में भी 1।
यह राज्य कुछ इस तरह हैं:-
अमेरिका (America)-
राज्य - दक्षिण कैरोलिना (South Carolina) – लखनऊ
राज्य - पेनसिल्वेनिया (Pennsylvania) – लखनऊ
राज्य - मिनेसोटा (Minnesota) - लखनऊ
ऑस्ट्रेलिया (Australia)-
राज्य- विक्टोरिया (Victoria) – लखनऊ
राज्य - नई दक्षिण वेल्स (New South Wales) - लखनऊ
भारत-
राज्य- उत्तर प्रदेश - लखनऊ
कनाडा (Canada)-
राज्य - ओंटारियो (Ontario) - लखनऊ
इन शहरों के बीच और लखनऊ के बीच के रिश्तों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है पर यह जरूर है कि वास्तव में लखनऊ का कोई न कोई सम्बन्ध इनसे निश्चित होगा। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया के नई दक्षिण वेल्स के लखनऊ का वीडियो आज प्रारंग आपके लिए लेकर आया है, जिसकी जनसंख्या 200 से भी कम है।

सन्दर्भ:
https://www.britishpathe.com/video/the-ghost-town-of-lucknow/query/lucknow
https://www.youtube.com/watch?v=jHWT0N9n6zE
https://www.youtube.com/watch?time_continue=3&v=PLRIOFbAvbI&feature=emb_logo
https://www.youtube.com/watch?time_continue=3&v=PLRIOFbAvbI&feature=emb_logo
http://trip-suggest.com/australia/new-south-wales/lucknow/http://trip-suggest.com/australia/new-south-wales/lucknow/
https://www.sbs.com.au/language/english/another-lucknow-why-does-this-tiny-australian-town-share-a-name-with-an-indian-city
https://en.wikipedia.org/wiki/Lucknow,_New_South_Wales