भारत का प्रसिद्ध कच्छ का रण गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है।  यह थार रेगिस्तान में स्थित है जिसे मौसमी नमक दलदल के कारण कच्छ के सफेद रण के रूप में भी जाना जाता है। यह सफेद है क्योंकि मानसून के दौरान यह क्षेत्र पानी से भर जाता है और सर्दियों में, पानी वाष्पीकृत हो जाता है और नमकीन पपड़ी यहां रह जाती है जिससे यह प्राकृतिक रेगिस्तान जैसा दिखता है। कच्छ सफेद रेगिस्तान, विभिन्न किलों, पहाड़ियों और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर विभिन्न धर्म, जाति, भाषा के लोग मिलजुल कर रहते हैं जिनकी एकता को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। आइए इस विडियों के माध्यम इस क्षेत्र को करीब से देखते हैं।
संदर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=KUQzXb5PbFw&t=13s