लखनऊ की स्थलाकृति

पर्वत, पहाड़ियाँ और पठार
27-01-2018 10:32 AM
लखनऊ की स्थलाकृति

लखनऊ इंडो-गंगेटिक क्षेत्र मतलब गंगा और घग्गर इन नदियों के बीच तथा गोमती के किनारे बसा है। लखनऊ 26° 30´ तथा 27° 10´ उत्तरी अक्षांश और 80° 30´ तथा 81° 13´ पूर्व देशान्तर में स्थित है। लखनऊ जिला बेडौल चतुर्भुज आकार का है और लखनऊ शहर तथा कैंटोनमेंट क्षेत्र उसके मध्य में स्थित है। लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और इस राज्य की राजधानी है। यहाँ की उर्वर जमीन की वजह से इसे भारत का धान्यागार बुलाया जाता था। लखनऊ भूकंप प्रभावित क्षेत्र III में स्थित है। लखनऊ का भौगोलिक क्षेत्र काफी समतल है और 3 प्राकृतिक हिस्सों में बाटा जाता है: 1) गोमती बेसिन 2) सई और उसका जलग्रहण क्षेत्र जो दक्षिण और दक्षिण पूर्वी इलाके में स्थित है और वहाँ बहुत ज्यादा ऊसर भूमि है। 3) उपरी जल संभर पर स्थित मुख्य ऊँची सतह जो पश्चिमोत्तरीय और दक्षिण पूर्वी इलाके को अलग करता है। गोमती नदी का बहाव गहरा है तथा बहुत जगहों पर उससे कन्दर और छोटी नदियाँ और नाले आकर मिलते हैं। तराई क्षेत्र में अगर बाढ़ ना आये तो काफी अच्छा धान्य-उपज मिलता है।

1.उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गज़ेटियर वॉल्यूमxxxvii 1959 https://ia801607.us.archive.org/17/items/in.ernet.dli.2015.86/2015.86.Uttar-Pradesh-District-Gazetteers-Volume-Xxxvii-Lucknow.pdf 2.एम एस एम ई 2016 http://dcmsme.gov.in/dips/2016-17/DIP%20Lucknow%20RK%20DD%20(IMT)%20%2003.06.2016.pdf