इस दिवाली जर्मनी की राजधानी बर्लिन के प्रकाश उत्सव पर एक नजर

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
12-11-2023 10:26 AM
Post Viewership from Post Date to 13- Dec-2023 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2212 105 0 2317
* Please see metrics definition on bottom of this page.

दिवाली या दीपावली हिन्दू धर्म के सबसे प्रसिद्धत्योहारों में से एक है, जिसे प्रकाश महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।


भारत में रहने वाले लोगों के साथ-साथ यह उत्सव दुनिया भर के विभिन्न स्थानों में रहने वाले भारतीय लोगों द्वारा भी मनाया जाता है।


विशेष बात यह है कि दुनिया भर में कुछ त्योहार ऐसे भी हैं,जिनका उत्सव दिवाली के समान ही होता है। उदाहरण के लिए बर्लिन (Berlin) का प्रकाश उत्सव।


जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 2005 से हर सालअक्टूबर माह मेंयह उत्सवबड़ेही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है। यह त्योहार दिवाली के समान ही सकारात्मकता, विविधता और प्रसन्नता का प्रतिनिधित्व करता है।


अक्टूबर माह में मनाए जाने वाले इस उत्सव में बर्लिन शहर एक बड़ा जगमगाता मंच बन जाता है तथा स्मारक, इमारतें और चौराहे सितारों जैसे प्रतीत होते हैं।शहर में उत्सव के दौरान बर्लिन की संस्कृति को उजागर करने वाले कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।तो आइए दिवाली के इस खास मौके पर इन चलचित्रों के जरिए बर्लिन के प्रकाश उत्सव का आनंद प्राप्त करें।

संदर्भ: 

https://tinyurl.com/3nhufsj9

https://tinyurl.com/34k3v67u

https://tinyurl.com/3zbpfcc7

https://tinyurl.com/5chwspry

https://tinyurl.com/3r8rb764

https://tinyurl.com/349s8cnd