समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
| Post Viewership from Post Date to 14- Feb-2024 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 1794 | 236 | 0 | 2030 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है जिसका मकर संक्रांति से गहरा संबंध है। यह पर्व मकर संक्रांति के त्योहार से एक दिन पहले मनाया जाता है। पारंपरिक रूप से लोहड़ी का त्यौहार रबी की फसलों की कटाई से जुड़ा हुआ है। यह मुख्य रूप से गन्ने की फसल काटने का समय है। भले ही हमारे लखनऊ में पंजाबी लोगों की आबादी बहुत अधिक नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह त्योहार लखनऊ की आबादी के बीच प्रसिद्ध है, क्यों कि लोहड़ी फसल के कटने के समय से जुड़ा हुआ है। पंजाबी किसान लोहड़ी (माघी) के बाद के समय को वित्तीय नव वर्ष के रूप में देखते हैं।
इस त्योहार के दिन पंजाबी और हिंदू समुदाय के लोग कृषि समृद्धि और सर्दियों के मौसम से पहले बोई गई फसलों की भरपूर कटाई के लिए सूर्य देवता और अग्नि देवता से प्रार्थना करते हैं। लोहड़ी उत्सव के दिन लोग पवित्र अग्नि जलाते हैं और उसके चारों ओर एकत्रित होकर अग्नि देवता की पूजा और प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भी अग्नि में अर्पित की जाती है। यह वह समय है जब लोग फसल के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त करते हैं और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। तो आइए इस शुभ दिन के अवसर पर इन चलचित्रों के जरिए देंखे कि लोहड़ी कैसे मनाई जाती है तथा इस दिन का क्या महत्व है।
संदर्भ: