आइए वर्साइल्स संधि के लिए प्रसिद्ध ‘वर्साइल्स महल’ की भव्य वास्तुकला का आनंद लें

वास्तुकला I - बाहरी इमारतें
07-07-2024 09:19 AM
Post Viewership from Post Date to 07- Aug-2024 (31st) day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
3220 98 0 3318
* Please see metrics definition on bottom of this page.

फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्साइल्स (Palace of Versailles) को दुनियाभर में मौजूद कला और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है। पेरिस (Paris) से 19 किलोमीटर दूर स्थित यह पैलेस वर्साइल्स  नामक जगह पर बना है जिसके निर्माण का श्रेय फ्रांस के राजा लुईस XIII को जाता है। 1979 में इस महल को  यूनेस्को (UNESCO) से विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त हुआ था। आज इस महल में 60 हजार से भी अधिक चीजों का एक दुर्लभ संग्रह मौजूद है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। 1623 में फ्रांस के राजा लुईस ने पहले यहां एक शिकार लॉज की स्थापना की, किंतु बाद में लॉज को लुईस के लिए एक महल में बदल दिया गया। राजा की मौत के बाद लुईस XIV ने इस महल में कई बदलाव किए और इसे एक विशालकाय रूप दिया। 1682 में लुईस ने अपने दरबार और सरकार के मुख्यालय को वर्साइल्स  में शिफ्ट कर दिया और यह फ्रांस की राजधानी बना। उनके बाद के शासकों ने इस सिलसिले को जारी रखा और महल में अगले 50 वर्षों के दौरान लगातार नए-नए निर्माण होते गए। साल 1837 में यहां द म्यूजियम ऑफ द हिस्ट्री ऑफ फ्रांस (The Museum of the History of France) की शुरुआत की गई, जहां दुर्लभ चीजों का एक बड़ा संग्रह एकत्रित किया गया। इस संग्रह में अनेकों कलाकृतियां, मूर्तियां, पेंटिंग्स आदि शामिल हैं। वर्साइल्स  महल वर्साइल्स  की संधि के लिए भी जाना जाता है, जो इतिहास की सबसे विवादास्पद युद्धविराम संधियों में से एक मानी जाती है। तो आइए आज हम वर्साइल्स  की संधि के लिए प्रसिद्ध वर्साइल्स  महल के बारे जानें तथा इसके ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ यहां के समृद्ध इतिहास और लुभावनी वास्तुकला के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।







संदर्भ: