नवीनतम फ़ैशन ट्रेंड बन गए हैं कांच के आभूषण

मिट्टी के बर्तन से काँच व आभूषण तक
04-09-2024 09:16 AM
Post Viewership from Post Date to 05- Oct-2024 (31st) day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2883 119 0 3002
* Please see metrics definition on bottom of this page.
नवीनतम फ़ैशन ट्रेंड बन गए हैं कांच के आभूषण
कला और शिल्प की अभिव्यक्ति के लिए, कलाकारों एवं शिल्पकारों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जिनमें कांच एक अनूठी सामग्री है। सभी सामग्रियों के बीच, कांच को डिज़ाइन, रूप, रंग और उपस्थिति में भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्पादों को आकार देने के लिए आवश्यकतानुसार ढ़ाला जा सकता है। हमारे राज्य उत्तर प्रदेश का शहर फ़िरोज़ाबाद, कांच निर्माण का एक बड़ा औद्योगिक आधार है, जो स्थानीय और आसपास के कई कारीगरों को रोज़गार प्रदान करता है। भारत के घरेलू बाज़ार के लिए सभी उपयोगिता-आधारित कांच उत्पादों का 80% से अधिक उत्पादन कई दशकों से इसी शहर में किया जाता है। 'सुहाग नगरी' के नाम से भी जाना जाने वाला फ़िरोज़ाबाद, भारत के कांच निर्माण उद्योग का केंद्र है और न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर चूड़ियों और सभी प्रकार के कांच के काम के लिए प्रसिद्ध है। हमारे शहर मेरठ में भी कांच से निर्मित उत्पादों, विशेष रूप से आभूषणों की मांग और लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
कांच के आभूषणों का विवरण, 3,500 वर्ष पूर्व का मिलता है। मेसोपोटामिया और मिस्र से साधारण कांच के मोतियों के रूप में शुरू हुए ये कांच के आभूषण, आज महिलाओं के फ़ैशन और एक्सेसरीज़ में एक प्रमुख हिस्सा बन रहे हैं। तो आइए, आज के इस लेख में, फ़िरोज़ाबाद कांच उद्योग के बारे में विस्तार से जानते हैं और देखते हैं कि व्यावसायिक रूप से कांच के बर्तनों का उत्पादन कैसे किया जाता है। इसके साथ ही, विभिन्न प्रकार के लोकप्रिय कांच के आभूषणों के बारे में जानते हैं और पुनर्चक्रित कांच के आभूषण बनाने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया के बारे में समझते हैं। अंत में, हम उन कारणों पर चर्चा करेंगे, जिनकी वजह से, कांच के आभूषण नवीनतम फ़ैशन प्रवृत्ति बन गए हैं।
यद्यपि फ़िरोज़ाबाद अपनी चूड़ियों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है, लेकिन यहां चूड़ियों के अलावा भी बहुत कुछ है। फ़िरोज़ाबाद में चूड़ियों के साथ-साथ, कई प्रकार के कांच उत्पादों जैसे लैंप, झूमर, पीने के गिलास, जग, बोतलें और अन्य कांच उपयोगिता उत्पादों, यहां तक कि वाहनों की हेडलाइट तक का निर्माण किया जाता है। इस शहर की अधिकांश कांच निर्माण इकाइयों में 24 घंटे कार्य चालू रहता है। कांच के उत्पाद बनाने के लिए इन कारखाने में पॉट भट्टियों, पुनर्योजी टैंक भट्टियों या पूरी तरह से स्वचालित भट्टियों का उपयोग किया जाता है।
इस शहर में कारीगरों का एक ऐसा वर्ग भी निवास करता है जो विभिन्न प्रकार के अनुकरणीय हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के लिए कांच की छड़ों से दीपक बनाने का काम करते हैं। कांच की छड़ को लौ पर पिघलाया जाता है, ताकि उसे सुंदरता और उपयोग की जटिल, तरल और उत्कृष्ट मूर्तिकला वस्तुओं का आकार दिया जा सके। मुगल काल के बाद से, फ़िरोज़ाबाद में विभिन्न आकृतियों और रंगों के शानदार झूमरों का उत्पादन होता रहा है। अधिकांश फ़ैंसी झूमर, जो हम इन दिनों, शोरूम और होटलों में देखते हैं, आमतौर पर फ़िरोज़ाबाद में बनाए जाते हैं, और इन्हें अन्य देशों में निर्यात भी किया जाता है। फ़िरोज़ाबाद के कांच उद्योग द्वारा पिछली दो शताब्दियों से पानी, बीयर, , वाइन के गिलास, डिनर सेट, जिसमें कटोरे, प्लेट, पुडिंग सेट, गिलास आदि का आकर्षक कटिंग और डिज़ाइनों में उत्पादन किया जाता है। कांच के बर्तन, एक विलासितापूर्ण जीवनशैली का भी प्रतीक हैं, जिसके कारण कांच के बर्तनों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। और इसीलिए, फ़िरोज़ाबाद के कांच के बर्तनों की मांग बहुत अधिक है और विशेषज्ञ कारीगर बदलते चलन और मांग के अनुरूप, अपने बर्तनों में आधुनिक स्पर्श जोड़ते हैं।
कांच के आभूषणों के कुछ लोकप्रिय प्रकार:
वर्तमान में कांच के आभूषण बेहद पसंद किए जाते हैं। कांच के आभूषणों के कुछ सबसे अधिक लोकप्रिय प्रकार निम्नलिखित हैं:

पुनर्नवीनीकरण कांच: गहनों में पुनर्चक्रित कांच बेहद आम है क्योंकि इसे प्राप्त करना आसान और पर्यावरण के अनुकूल है। पुनर्चक्रित कांच के आभूषणों को कांच की अन्य वस्तुओं से पुनर्चक्रित करके बनाया जाता है। इस प्रकार के कांच के आभूषण, उन लोगों के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं जो पर्यावरण की मदद करने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
संगलित कांच: संगलित कांच के आभूषण, विशिष्ट होते हैं क्योंकि इनका एक टुकड़ा, कांच के कई छोटे टुकड़ों से बनाया जाता है। आमतौर पर, कांच को छोटे टुकड़ों में तोड़ा या काटा जाता है और फिर भट्टी में गर्म किया जाता है। कांच के छोटे टुकड़े, अलग-अलग रंगों या बनावटों के एक उद्देश्यपूर्ण पैटर्न में बिछाए जाते हैं और फिर एक साथ पिघलाकर पूरी तरह से अद्वितीय और भव्य पैटर्न बनाया जाता है।
द्विवर्णी कांच: यद्यपि इसे संगलित कांच के समान ही बनाया जाता है, द्विवर्णी कांच अपने आप में अविश्वसनीय रूप से अद्वितीय होता है। यह एकमात्र प्रकार का कांच है जो एक ही समय में विभिन्न रंगों के मिश्रण को प्रतिबिंबित करता है। इसे बनाने के लिए, संगलित कांच की सतह पर विभिन्न धातुओं की पतली परतें जोड़ी जाती हैं, जिससे यह चमकता हुआ दिखाई देता है। आमतौर पर, इस पर धातु के ऊपर क्वार्ट्ज भी मिलाया जाता है, ताकि इसकी सुरक्षा की जा सके और इसे चमकाया जा सके।
रोमन कांच: 21वीं सदी में रोमन कांच, लोगों के लिए, मुख्य रूप से अपने इतिहास के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोमन साम्राज्य के समय में, इस सामग्री से बनी वस्तुएँ स्थिति और सुंदरता का प्रतीक थीं। उस दौरान, केवल कुलीन वर्ग के लोग ही कांच बनाने वालों को काम पर रखने की क्षमता रखते थे, जिससे रोमन कांच, धन का प्रदर्शन बन गया। हालाँकि, आज यह बहुत अधिक सुलभ है, फिर भी रोमन कांच का उपयोग, फ़ैशन की अच्छी समझ रखने वाले लोग, अपने उच्च स्वाद को दिखाने के लिए करते हैं।
मुरानो कांच: मुरानो कांच, पूरी पश्चिमी दुनिया में कांच के गहनों का एक अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय प्रकार है। मुरानो कांच उत्पादन का इतिहास, 10वीं सदी से जुड़ा है जब इटली में कांच बनाना एक बड़ा चलन बन गया था। आपने मुरानो कांच से बने मोतियों को निश्चित रूप से देखा होगा। इन्हें विवरण-उन्मुख कारीगरों द्वारा छोटे, रंगीन फूलों से चित्रित किया जाता है।

पुनर्चक्रित कांच के आभूषण बनाने की चरण दर चरण प्रक्रिया:
चरण 1: मिट्टी का साँचा बनाना
प्रत्येक कांच के मनके के लिए, एक सांचा बनाने हेतु स्थानीय मिट्टी का उपयोग किया जाता है। एक बार साँचा बन जाने के बाद, मनके में छेद बनाने के लिए, कसावा पौधे के छोटे नरकट को बीच में रखा जाता है।
चरण 2: कांच का पाउडर बनाना
कारीगर अधिकांशतः कारखानों से पुनर्नवीनीकरण कांच एकत्र किया जाता है । फिर इस कांच को तब तक कूटा और , छाना जाता है जब तक यह बारीक पाउडर जैसा न हो जाए। फिर इसे रंगीन बनाने के लिए, पाउडर को डाई के साथ मिलाया जाता है।
चरण 3: सांचे को भरना
एक-एक करके सांचों को कांच के पाउडर से भर दिया जाता है।
चरण 4: भट्ठे में पिघलाना
धधकती गर्म भट्टी में कांच को पिघलाया जाता है जिससे सांचे में यह कांच मोती का आकार ले लेता है।
चरण 5: प्रत्येक मनके को चमकाना
खुरदरे किनारों को रेत कर चिकना मनका बनाया जाता है।
चरण 6: आभूषण बनाना
इन मोतियों का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।
आइए अब देखते हैं कि वर्तमान में कांच से बने आभूषण नवीनतम फैशन ट्रेंड क्यों बन गए हैं:
1. विरासत से जुड़ाव: 
एक वास्तविक विरासती वस्तु से अधिक सुंदर कुछ भी नहीं होता है, और, कांच के आभूषण, वास्तविक विरासती आधार प्रस्तुत करते हैं। जैसा कि हमने ऊपर भी पढ़ा है कि रोमन कांच के गहने, इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। इसके अतिरिक्त, रोमन कांच के आभूषण समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और अब भी टिके हुए हैं। ये टिकाऊ और कालातीत हैं कुछ ऐसा जिस पर आपके परिवार में किसी को भी गर्व होगा।
2. समकालीन: विरासत से जुड़े होने के साथ-साथ, कांच के आभूषण, डिज़ाइन की समकालीन दुनिया भी प्रस्तुत करते हैं। इन्हें बनाने वाले कलाकार, अपने सामने हर चीज़ से प्रेरणा लेते हैं, जिसके कारण इन आभूषणों के डिज़ाइन, अद्भुत और अद्वितीय होते हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
3. उच्च फ़ैशन: आजकल लक्ज़री ब्रैंड्स, अपनी एक्सेसरीज़ में कांच के आभूषणों को शामिल करते हैं। हाई फ़ैशन की दुनिया, कांच के गहनों की बहुमुखी प्रतिभा और स्थायित्व को पहचानती है। पेरिस और न्यूयॉर्क के फ़ैशन रनवे पर भी कांच के आभूषण देखे जा सकते हैं।
4. टिकाऊ: कांच के आभूषण, पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ, टिकाऊ भी होते हैं। समय के साथ, लोगों में टिकाऊ फ़ैशन उत्पादों को खरीदने के लिए लोकप्रियता बढ़ी है। अधिक से अधिक लोग ऐसे आभूषण पसंद करते हैं जो लंबे समय तक पहने जा सकें और जो टिकाऊ हों।
5. कलात्मक रूप से अपूर्ण:
आभूषणों में एक लोकप्रिय प्रवृत्ति, अपूर्णता की सराहना करना है। कांच के आभूषणों की कलात्मकता के साथ, दरारें, रेखाएं और विभिन्न रंग, इन्हें चरित्र देते हैं। ये अनूठे निशान, एक कहानी बताते हैं जो प्रत्येक आभूषण को अधिक मूल्यवान बनाते हैं।
6. कुछ हटकर और अपरंपरागत: आजकल हर कोई, हाई फ़ैशन के नाम पर कुछ अलग हटकर पहनाना चाहता है। साथ ही, अपने लुक को अलग बनाने के लिए, लोग असाधारण एक्सेसरीज़ को सबसे ऊपर रखते हैं। कांच के आभूषण, इस नए ट्रेंड को दिखाने का एक अद्भुत साधन हैं। कांच के आभूषण बहुमुखी होते हैं, जो परंपरा के साथ-साथ नयापन भी दिखाते हैं।

संदर्भ
https://tinyurl.com/5n7jwz5n
https://tinyurl.com/546wsvhc
https://tinyurl.com/3f2s3mxv
https://tinyurl.com/3334b6bh

चित्र संदर्भ
1. कांच की चूड़ियां पहनती महिला को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
2. कांच की चूड़ियां बनाती महिला को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
3. कांच से बने सजावटी लैंप को संदर्भित करता एक चित्रण (pxhere)
4. कांच के सजावटी सामान बनाए जाने के दृश्य को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. कांच के आभूषणों को संदर्भित करता एक चित्रण (pxhere)