खेल व शिक्षा विकास के माध्यम से मेरठ के बच्चों व युवाओं के हुए समग्र विकास की ये है कहानी

आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
14-11-2026 09:30 AM
खेल व शिक्षा विकास के माध्यम से मेरठ के बच्चों व युवाओं के हुए समग्र विकास की ये है कहानी

खेल सामग्री निर्माण और उच्च शिक्षा के माध्यम से, हमारे जिले मेरठ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं के विकास को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहाँ के स्थापित खेल सामग्री उद्योग ने रोजगार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमशीलता के नए अवसर प्रदान किए हैं। जबकि, ‘स्पोर्टएज मेरठ’ (SportEdge Meerut) जैसी पहलों का उद्देश्य विनिर्माण क्षमता (मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी) और कौशल विकास को अधिक सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुले। ये सभी प्रयास मिलकर यह दर्शाते हैं कि कैसे खेल, शिक्षा, सरकारी पहल और उद्यमशीलता का मेल शारीरिक सुदृढ़ता, युवा सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति को गति दे सकता है।

https://sceh.net 

दरअसल, भारत की खेल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने ‘स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल’ (SPEFL-SC) और ‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ (BAT) के साथ मिलकर “स्पोर्टएज मेरठ” (SportEdge Meerut),  यानी ‘विकास और उत्कृष्टता के लिए खेल एवं उद्यमिता’ - पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। यह मेरठ को भारत के एक मॉडल ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित करने की एक प्रमुख पहल है।

इस पहल का उद्देश्य मेरठ की खेल विरासत का लाभ उठाकर आर्थिक विकास तथा कौशल-आधारित आजीविका को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को तराशना है। इस कार्यशाला में सरकार, उद्योग, वित्त और विकास क्षेत्र के तमाम ऐसे हितधारकों ने हिस्सा लिया था, जिनका साझा दृष्टिकोण एक जीवंत और समावेशी खेल अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। प्रतिभागियों में एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक, ओएनजीसी फाउंडेशन, माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और एसबीआई फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल थे। वित्त, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और जमीनी स्तर पर विकास के क्षेत्रों में उनके विविध अनुभवों ने इस विचार-विमर्श को और अधिक समृद्ध बनाया। इन सभी ने मिलकर ‘स्पोर्टएज मेरठ’ की उस क्षमता को रेखांकित किया, जिससे यह खेल, कौशल और उद्यमिता को विकास एवं सशक्तिकरण के एक एकीकृत इंजन में बदलकर एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर सकता है।

‘स्पोर्टएज मेरठ’ के माध्यम से इस पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रतिस्पर्धा, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के मामले में वैश्विक मानक तक पहुँचाने का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम पूरी मूल्य-शृंखला को मजबूती प्रदान करेगा, जिसमें विनिर्माण और डिजाइनिंग से लेकर ब्रांडिंग, मार्केटिंग और टिकाऊ उद्यम शामिल हैं।

इस प्रकार, खेल सामग्री निर्माण ने व्यावसायिक विकास के अनूठे अवसर प्रदान किए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आधुनिक शासन व्यवस्था ने, मेरठ के खेल सामग्री क्षेत्र में युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है।

भारत में खेल उद्योग बहुत तेजी से उभर रहा है, जो विकास और प्रगति के ढेरों अवसर प्रदान करता है। विभिन्न खेल लीगों, टूर्नामेंटों और आयोजनों के बढ़ते प्रचलन के साथ, यह उद्योग तेजी से फैल रहा है, जिससे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग और अन्य संबंधित क्षेत्रों में पेशे के नए रास्ते खुल रहे हैं।

खेल के व्यवसाय के अंतर्गत, खेल और खेल आयोजनों का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है। इसके तहत प्रसारण अधिकार, प्रायोजन, टिकटों की बिक्री, खेल सामग्री व परिधान और ब्रॉडकास्टिंग जैसे विभिन्न माध्यमों से राजस्व अर्जित किया जाता है।

1. पेशेवर खेल संघ और लीग, इस उद्योग का मुख्य आधार हैं, जो टिकटों की बिक्री, मीडिया अधिकार, प्रयोजन और सामग्री व परिधान के जरिए कमाई करते हैं।

2. खेल मैनेजमेंट और मार्केटिंग में एथलीटों (खिलाड़ियों), संघों, आयोजनों और ब्रांडिंग का प्रबंधन शामिल है, जिसके तहत एजेंट और मार्केटिंग एजेंसियां काम करती हैं।

3. मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग के जरिए, टेलीविजन नेटवर्क और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स प्रसारण अधिकारों के माध्यम से आय अर्जित करते हैं।

4. नाइकी (Nike) और एडिडास (Adidas) जैसी कंपनियाँ खेल के सामान, कपड़े और उपकरण बनाकर बेचती हैं।

5. स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन की मदद से, ब्रांड अपनी दृश्यता एवं पहुँच बढ़ाने तथा अपने ब्रांड को खेलों के साथ जोड़ने के लिए संघों, खिलाड़ियों या आयोजनों को प्रायोजित करते हैं।

6. खेल सुविधाएं और परिसर या स्टेडियम/वेन्यू आदि का प्रबंधन, टिकट बिक्री, खान-पान सेवाओं और आयोजनों की मेजबानी के कारण मूल्य रखते हैं।

7. ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म और फैंटेसी लीग भी, खेलों के प्रति बढ़ते सट्टेबाजी के रुझान का लाभ उठाते हैं।

8. प्रदर्शन विश्लेषण, वियरेबल्स और वर्चुअल रियलिटी (VR) जैसे नवाचार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रशंसकों के अनुभव दोनों को बेहतर बनाते हैं।

9. स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और डेवलपमेंट में कोचिंग, एथलीट विकास कार्यक्रम और खेल अकादमियाँ शामिल हैं।

10. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे बड़े खेल आयोजनों से यात्रा, परिवहन और आतिथ्य उद्योग को भारी लाभ होता है, जो खेल पर्यटन के नवीन अवसर प्रदान कर रहा है।

भारत में खेल का व्यवसाय पिछले कुछ दशकों में नाटकीय रूप से बदला है। पारंपरिक रूप से केवल क्रिकेट तक सीमित रहने के कारण, भारत में खेलों को व्यावसायिक नजरिए के बजाय, केवल एक जुनून के रूप में देखा जाता था। हालाँकि, 1990 के दशक में आर्थिक उदारीकरण के साथ ही खेल उद्योग का तेजी से व्यवसायीकरण शुरू हुआ।

2008 में ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) की शुरुआत ने खेल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी, जिससे मीडिया राइट्स के बड़े सौदे, प्रयोजन और फ्रेंचाइजी मॉडल की नींव पड़ी। इसके बाद, ‘इंडियन सुपर लीग’ (ISL) और ‘प्रो कबड्डी लीग’ (PKL) जैसी लीगों की बदौलत फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे अन्य खेलों के भी फलने-फूलने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिला।

आज भारतीय खेल बाजार का कुल मूल्य ₹7,000 करोड़ से अधिक है और इसके सालाना 10-15% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। बुनियादी ढांचे, प्रयोजन और खेल प्रौद्योगिकी में हो रहे निरंतर निवेश, पेशेवर और स्थानीय स्तरों पर खेलों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

https://sceh.net/ 

दूसरी ओर, किसी शहर में स्थानीय विश्वविद्यालय की स्थापना होने से वहाँ के युवाओं में विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के रुझान में भारी वृद्धि देखी जाती है। हालाँकि, अधिकांश शहरों में उच्च शिक्षा में यह वृद्धि पारंपरिक कॉलेजों के नामांकन की कीमत पर हुई है। लेकिन, स्थानीय विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने से युवाओं (पुरुषों और महिलाओं दोनों) के लिए अपने मूल शहर से बाहर जाने की संभावना में भी काफी बढ़ोतरी हुई। पुरुषों के मामले में रोजगार की दरें बढ़ीं हैं, जबकि महिलाओं के संदर्भ में व्यावसायिक सेवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी नौकरियों) में रोजगार में वृद्धि दर्ज की गई।

क्षेत्रीय युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही उच्च शिक्षा का विकेंद्रीकरण किया गया था। कुछ ऐसा ही प्रभाव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बच्चों पर इसके दूरगामी परिणामों के रूप में भी देखने को मिला है।

 

संदर्भ

1. https://tinyurl.com/yv47npth 

2. https://tinyurl.com/mr3er4cj 

3. https://tinyurl.com/5xs9ej6d 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.