आइए देखें, दीपावली को और भी खास बनाने वाली कुछ अद्भुत लाइटों को

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
27-10-2024 09:27 AM
Post Viewership from Post Date to 27- Nov-2024 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
1891 83 0 1974
* Please see metrics definition on bottom of this page.
दीपावली का त्योहार और  लाइटिंग अर्थात प्रकाश, एक दूसरे से बहुत गहनता से जुड़े हुए हैं। जब भी यह त्योहार  नज़दीक आता है, तो लोग अपने घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटिंग का उपयोग करते हैं, तथा अपने घरों को एक सुंदर रूप देने का प्रयास करते हैं। दीपावली और प्रकाश का एक घनिष्ठ सम्बंध है, और इसलिए इस पर्व को प्रकाशोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। माना जाता है कि, जब भगवान राम, अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ, 14 वर्ष का वनवास पूरा  करके अयोध्या लौटे, तो उस दिन, कार्तिक अमावस्या का दिन था। कार्तिक अमावस्या की यह रात इतनी अँधेरी थी, कि रात के अंधेरे में कुछ भी  नज़र नहीं आ रहा था। इस अंधेरे को दूर करने के लिए, अयोध्या के लोगों ने पूरे शहर को रोशनी से  प्रकाशित कर दिया तथा राजा दशरथ के सबसे बड़े बेटे भगवान राम के आगमन की खुशी में पूरे शहर को उत्सव से भर दिया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को खास बनाने के लिए, अयोध्या के लोगों ने पूरे राज्य को दीयों की रोशनी से रोशन किया और प्रकाश के त्यौहार की शुरुआत की। यही कारण है कि लोग दिवाली के शुभ अवसर को मनाने के लिए, अपने घरों को दीयों और रोशनी से सजाते हैं। चूंकि, दीवाली हमारे बहुत  नज़दीक है, इसलिए आइए, आज इस मौके पर हम कुछ ऐसी अद्भुत लाइट्स के बारे में जानें, जो हमारी दीपावली को और भी  खास बना सकती हैं। इसके अलावा, हम मैजिक ग्लो स्टिक (magic glow sticks)  और कुछ  अन्य लाइटों को भी देखेंगे, जो अंधेरे स्थानों को रोशन करने के लिए एकदम उपयुक्त हैं। साथ ही, हम कुछ अनोखे आर जी बी (RGB) लाइटिंग गैजेट्स के बारे में भी जानेंगे।




संदर्भ
https://tinyurl.com/3a4rajk4
https://tinyurl.com/2zenpx9k
https://tinyurl.com/f2x75w2h
https://tinyurl.com/2a265yps
https://tinyurl.com/mv3d3zcm