समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 26- Mar-2025 (31st) Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 3005 | 47 | 0 | 3052 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
इटली (Italy) का वेटिकन शहर (Vatican City), चौथी शताब्दी में सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम (Constantine I) द्वारा सेंट पीटर्स बेसिलिका (Saint Peter’s Basilica) की स्थापना के बाद से ईसाई धर्म का केंद्र रहा है। वेटिकन, कैथोलिकों (Catholics) के लिए सबसे पवित्र शहर है, जो कि इटली की राजधानी रोम (Rome) एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल और दुनिया में प्रमुख सांस्कृतिक संदर्भों में से एक रहा है। ईसाई धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक वेटिकन शहर का इतिहास, बहुत महान है, तथा यह इस बात का साक्ष्य प्रस्तुत करता है, कि एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरने में इसे कितना परिश्रम करना पड़ा। इस छोटे से राज्य की सीमाओं के भीतर कलात्मक और स्थापत्य कला की उत्कृष्ट कृतियों का एक अनूठा संग्रह मौजूद है। इस शहर के केंद्र में सेंट पीटर्स बेसिलिका, डबल कॉलोनेड (double colonnade) और एक गोलाकार पियाज़ा (piazza) जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं । यह शहर, महलों और बगीचों से घिरा हुआ है, जो इसकी शोभा को और भी अधिक बढ़ा देता है। सेंट पीटर द एपोस्टल (St Peter the Apostle) की कब्र पर बना बेसिलिका, दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक इमारत है। तो आइए, आज कुछ चलचित्रों के माध्यम से, इस पवित्र शहर के बारे में विस्तार से जानें। आज हम देखेंगे कि, 1947 में यह शहर कैसा दिखता था। फिर, हम 1960 के दशक के दौरान सेंट पीटर्स बेसिलिका को देखेंगे। इसके अलावा, हम 1930 के दशक के रोम पर भी एक नज़र डालेंगे, जिसमें उस समय के वेटिकन शहर के दृश्य भी शामिल हैं। अंत में हम, 1896 में बनाए गए पोप लियो XIII (Pope Leo XIII) का एक चलचित्र देखेंगे।
संदर्भ: