सुरक्षा के बख्तरबंद ढांचे बने सैन्य टैंकों का तकनीकी इतिहास व रणनीतिक विकास क्या रहा है?

हथियार और खिलौने
07-08-2026 09:29 PM
सुरक्षा के बख्तरबंद ढांचे बने सैन्य टैंकों का तकनीकी इतिहास व रणनीतिक विकास क्या रहा है?

मेरठ, चलिए आज फिल्मों, वीडियो, फोटो और खुले संग्रहालयों में आमतौर पर दिखने वाले सैन्य टैंकों के बारे में जानते हैं। सैन्य टैंक (Tank), भारी हथियारों से लैस बख्तरबंद लड़ाकू वाहन होता है, जो दो धातु श्रृंखलाओं पर चलता है। इन धातु श्रृंखलाओं को ट्रैक (Track) कहा जाता है। टैंक, हथियार प्लेटफ़ॉर्म होते हैं, जो हथियारों को विभिन्न भूखंडों पर गतिशीलता प्रदान करते हैं, और अपने चालक दल को सुरक्षा प्रदान करते हुए प्रभावी बनते हैं।

बीसवीं सदी की शुरुआत में, बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को व्यावहारिक रूप दिया जाने लगा था। तब ट्रैक्शन इंजन (Traction engine) और ऑटोमोबाइल की उपस्थिति से उनके लिए आधार उपलब्ध हो गया था। इस प्रकार, पहला स्व-चालित बख्तरबंद वाहन, 1900 में इंग्लैंड (England) में बनाया गया था।

https://sceh.net/ 

बाद में, 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत ने इस स्थिति को मौलिक रूप से बदल दिया। युद्ध के शुरुआती चरण में बख्तरबंद कारों के विकास में तेजी आई, जिनकी संख्या बेल्जियम, फ्रांस और ब्रिटेन में तेजी से बढ़ गई। फिर, खाई युद्ध पद्धति ने बख्तरबंद कारों की उपयोगिता को समाप्त कर दिया, और ट्रैक वाले बख्तरबंद वाहनों के लिए नए प्रस्ताव सामने लाए। इनमें से अधिकांश बख्तरबंद कारों को सड़कों से हटकर, खराब जमीन पर और कंटीले तारों के माध्यम से चलने में सक्षम बनाने के डिजाइन किया जाता था। पहले ट्रैक वाले बख्तरबंद वाहन को जुलाई 1915 में, ब्रिटेन में तैयार किया गया था। इस वाहन को बनाने वाली समिति ने ही, सितंबर 1915 में "लिटिल विली (Little Willie)" नामक पहला टैंक बनाया। जल्द ही, "बिग विली (Little Willie)" नामक एक दूसरा मॉडल बनाया गया, जिसे  चौड़ी खाइयों को पार करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इस कारण, इसे ब्रिटिश सेना ने स्वीकार कर लिया।

इसके साथ ही,  फ्रांस में भी स्वतंत्र रूप से टैंक विकसित किए गए। लेकिन अप्रैल 1917 तक फ्रांसीसी टैंकों का उपयोग नहीं किया गया था, जबकि ब्रिटिश टैंकों को पहली बार 15 सितंबर, 1916 को रणभूमि पर भेजा गया था। हालांकि, ये टैंक बहुत धीमे थे, और उनकी परिचालन सीमा बहुत कम थी। परिणामस्वरूप, हल्के एवं तेज़ टैंक की मांग बढ़ी। 1918 में जब प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ, तो फ्रांस ने 3,870 टैंक और ब्रिटेन ने 2,636 टैंकों का उत्पादन किया था।

दरअसल, युद्ध के दौरान ब्रिटिश और उनके सहयोगियों को एक बख्तरबंद मशीन वाहन की आवश्यकता थी, जो पैदल सेना के लिए रास्ता साफ करने के लिए कीचड़, कांटेदार तार और भारी आग को पार कर सके। इस हेतु बनाए गए वाहन की अंतिम डिज़ाइन में, निम्नलिखित छह घटक थे।

1. कैटरपिलर ट्रैक

2. आंतरिक दहन इंजन

3. पतवार

4. टरेट

5. बख्तरबंद

6. बंदूकें

टैंक इंजन, एक या अधिक स्टील स्प्रोकेट (Sprocket) को घुमाता है, जो सैकड़ों धातु लिंक से बने कैटरपिलर ट्रैक (Caterpillar tracks) को घुमाता है। टैंक के पहिये, इस चलते ट्रैक पर चलते हैं, जो उन पर एक आवरण जैसे स्थापित होता है। ये वाहन उबड़-खाबड़ इलाकों में आसानी से चल सकते हैं, क्योंकि ट्रैक जमीन के विस्तृत क्षेत्र से संपर्क बनाता है।

पतवार (Hull) टैंक का निचला हिस्सा है। इसमें ट्रैक सिस्टम और एक बख्तरबंद बॉडी (जिसमें इंजन और ट्रांसमिशन होते हैं) शामिल हैं। पतवार का काम, टैंक के शीर्ष भाग – टरेट (Turret) को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना है। टरेट एक बख्तरबंद संरचना होती है, जो एक या अधिक बंदूकों का समर्थन करती है। यह पतवार के केंद्र में, एक विस्तृत घेरे में स्थित होती है। पारंपरिक टैंक डिज़ाइन में पतवार में लगा एक स्पर गियर (Spur gear), टरेट के अंदर एक आंतरिक गियर को जोड़ता है। स्पर गियर को घुमाने से, पतवार पर टरेट घूमता है, जिससे टैंक चालक को पूरे टैंक को घुमाए बिना ही मुख्य बंदूक पर निशाना लगाने की अनुमति मिलती है।

इसके अलावा, उच्च गतिशीलता प्राप्त करने के लिए कुछ टैंक में 1,500-हॉर्सपावर के गैस टरबाइन इंजन का उपयोग किया जाता है। गैस टरबाइन इंजनों में शक्ति-से-भार अनुपात बहुत बेहतर होता है, अर्थात वे अधिक वजन बढ़ाए बिना ही अधिक शक्ति प्रदान करते हैं। ये इंजन अन्य इंजनों की तुलना में बहुत छोटे भी होते हैं। कम वजन एवं उच्च शक्ति, टैंक को तेजी से चलने और बेहतर घात करने में मदद करती हैं। हालांकि, टैंक को अधिक दूरी तक यात्रा क्षमता प्रदान करने हेतु, अधिक ईंधन भी देना होता है।

यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि, विभिन्न प्रकार के टैंकों के विभिन्न प्रकार के अस्त्र, बंदूकें या तोप हो सकती है, जो युद्ध के हेतुओं पर निर्भर करती हैं।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद, ड्रोन, मिसाइलों और साइबर युद्ध के उदय के बावजूद भी टैंक दुनिया भर में सैन्य रणनीति के केंद्र में बने हुए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध ने बड़े पैमाने पर टैंक-बनाम-टैंक युद्ध के युग को चिह्नित किया। यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पूर्वी मोर्चे पर बख्तरबंद संरचनाओं का सामना हुआ, जिससे इतिहास के कुछ सबसे प्रतिष्ठित टैंक तैयार हुए। प्रथम विश्व युद्ध के बाद, टैंकों में यांत्रिक रूप से सुधार हुआ, लेकिन सबसे बड़े परिवर्तन दार्शनिक थे। तब सेनाओं में बहस होने लगी कि, टैंकों का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। प्रश्न यह था कि क्या यह पैदल सेना के लिए सहायता वाहनों के रूप में, या निर्णायक सफलताओं में सक्षम स्वतंत्र हथियारों के रूप में प्रयुक्त किए जाने चाहिए?

वास्तव में, फ्रांसीसी रेनॉल्ट एफ.टी. (Renault FT) प्रथम विश्व युद्ध के बाद, सबसे लोकप्रिय टैंक था। लेकिन विश्व शक्तियां टैंक की क्षमता से अवगत थीं, और अपनी सैन्य क्षमताओं को अधिक बढ़ाने के लिए इसके डिजाइन में सुधार करना चाहती थीं। इस अवधि के दौरान टैंक डिजाइन में हुई सबसे महत्वपूर्ण प्रगति, अलग-अलग देशों द्वारा अधिक शक्तिशाली मशीनें विकसित करने के लिए काम करने का परिणाम थी।

बेहतर टैंक शस्त्रीकरण की आवश्यकता को महसूस करने के बाद, फ्रांसीसी लोग काफी नवाचार करने लगे थे। ब्रिटिश टैंकों की हल्की तोपें, बड़े फ्रांसीसी टैंकों की बराबरी नहीं कर सकीं। युद्ध के बाद भी, फ़्रांस ने टरेट पर स्थापित गन टैंक विकसित करना जारी रखा। इस बीच, अंग्रेज अपने टैंकों की गतिशीलता में सुधार कर रहे थे। प्रथम विश्व युद्ध के अंत तक, उन्होंने 20 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति वाला एक टैंक विकसित कर लिया था।

बाद में, टैंक का उत्पादन तेजी से सोवियत संघ, पोलैंड, जापान और चेकोस्लोवाकिया तक फैल गया। जैसे-जैसे इन राष्ट्रों ने तेजी से टैंक का उत्पादन शुरू किया, वैसे–वैसे हल्के डिजाइन पसंद से बाहर होते गए। तब टैंकों का महत्व, केवल रक्षात्मक मशीनों के रूप में ही नहीं, बल्कि युद्ध हथियार की एक अलग श्रेणी के रूप में भी सामने आने लगा।

इसके अलावा, द्वितीय विश्व युद्ध की पूर्व संध्या पर, सोवियत संघ के पास हथियारों से लैस टैंकों की सबसे बड़ी आपूर्ति थी। ब्रिटेन, इटली, अमेरिका और फ्रांस के पास टैंकों की छोटी-छोटी सेनाएं थीं, जिनमें से अधिकांश टैंक मशीनगनों से हल्के हथियारों से लैस थें। फिर भी, जैसे-जैसे द्वितीय विश्व युद्ध नजदीक आया, दुनिया को यह देखने का मौका मिला कि टैंक कितने शक्तिशाली हथियार हो सकते हैं।

शायद इसी कारण, हमारी भारतीय सेना को भी टैंक का महत्व पता चला है। आज, हमारे सैन्य में भी कई टैंक हैं, जो हमारी क्षमता को बढ़ाते हैं। इसी का एक उदाहरण, अर्जुन टैंक है। अर्जुन टैंक, भारतीय सेना के लिए ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ)’ के ‘लड़ाकू वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (सीवीआरडीई)’ द्वारा विकसित अत्याधुनिक मुख्य युद्धक टैंक है। इस डिज़ाइन का काम 1986 में शुरू हुआ था, और 1996 में समाप्त हुआ। अर्जुन टैंक ने 2004 में, भारतीय सेना के साथ सेवा में प्रवेश किया। अर्जुन टैंक, 70 किमी/घंटा (43 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति, और उबड़-खाबड़ जमीन पर 40 किमी/घंटा (25 मील प्रति घंटे) की गति प्राप्त कर सकता है।

संदर्भ

1. https://tinyurl.com/jrhsubdh 

2. https://tinyurl.com/mr368k6d 

3. https://tinyurl.com/3x86kase 

4. https://tinyurl.com/2rsmenbf 

5. https://tinyurl.com/7sck56c6 

6. https://tinyurl.com/535f7m64 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.