मेरठ की ईद

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
27-06-2017 12:00 PM
मेरठ की ईद
ईद का त्योहार आते ही दुकाने कई प्रकार के मिठाईयों और सेवईंयों से सज जाती हैं। मेरठ के शाही ईदगाह, मनसबिया ईदगाह, मस्जिद अलमुर्तजा, शाही मस्जिद जाहीदियान आदि स्थानों पर ईद के आते ही नमाजियों का तांता लगने लगता है। सब एकदूसरे को ईद की बधाइयाँ देते हुए गले लगते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के साथ ही मनाई जाता है। ईद-उल-फ़ित्र में फ़ित्र अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है फितरा अदा करना। फितरा अदा करने को सदका-ए-फितर भी कहा जाता है। रोज़ा इस्लाम के अहम् सीखों में से एक है। यह व्यक्ति को सब्र सिखाता है। रमजान का एक महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है। ईद उल-फ़ित्र को मीठी ईद भी कहा जाता हैं। इस दिन सेवइयों, पूरनपोलियों व शीर-ख़ुरमे की मिठास हर जगह व्याप्त रहती है। मेरठ मे ईद बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 1.फेस्टिवल फनः ए मुस्लिम ईद फेस्टिवल: ग्रे अंडरवुड 2.लेट्स नोउ द फेस्टिवल्स ऑफ़ इंडिया: करतार सिंह भल्ला 3.ईदः फेस्टिवल्स ऑफ़ इंडिया: प्रियंका वर्मा