सदियों से फैशन के बदलते रूप को प्रदर्शित करती हैं, फ़यूम मम्मी पोर्ट्रेट्स

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
28-11-2020 07:10 PM
प्राचीन मिस्र (Egyptian) की कला आम तौर पर अपने यथार्थवाद के लिए नहीं जानी जाती है। यहां लोगों को अक्सर एक रूप-रेखा और विचित्र विकृतियों में दिखाया गया था। लेकिन मिस्र की यह कला हजारों सालों में बदलती रही। जब मिस्र को रोमन (Roman) साम्राज्य में शामिल किया गया, तब उनकी विभिन्न शैलियों का संश्लेषण हुआ। मिस्र की संस्कृति ने जीवन के बाद और मृतकों के स्मरणोत्सव पर बहुत अधिक ध्यान दिया। जबकि फैरोहों (Pharaohs) को सोने और जवाहरातों से संलग्न पत्थर की बनी हुई कब्र दी गयी वहीं, अधिक विनम्र लोगों को लकड़ी से बने मुखौटे के साथ दर्शाया गया। इन्हें फ़यूम मम्मी पोर्ट्रेट्स (Fayum Mummy Portraits) के रूप में जाना जाता है, जिसे या तो लकड़ी पर या फिर सीधे मम्मी के आवरण पर बनाया गया था। अन्य स्थानों पर पाए गए शैलीगत तस्वीरों के विपरीत, मिस्र की इस कला में ये चित्र बहुत ही व्यक्तिगत हैं। चेहरे पर दिखने वाली छाया उन्हें तीन आयामी और जीवंत महसूस कराती है। ये तस्वीरें यह भी बताती हैं कि, वास्तव में प्राचीन दुनिया में लोग कैसे दिखते थे? आम तौर पर हेयरस्टाइल (Hairstyles) और मेकअप (Make-up) व्यक्ति के साथ मर जाते हैं, लेकिन इन तस्वीरों को देखने से यह पता चलता है कि, मिस्र में सदियों से फैशन (Fashions) कैसे बदलता गया।
संदर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=V8dx1a02Yg8
https://www.youtube.com/watch?v=B1NkjU8Xowc