मेरठ की कैंची

वास्तुकला II - कार्यालय/कार्य उपकरण
06-05-2017 12:00 PM
मेरठ की कैंची
कैंची बनाने का व्यापार मेरठ के प्रमुख व्यापारों मे से एक है| मेरठ मे बनी कैंची का प्रमुख उपयोग कपडे़ काटने के लिए या तो घरेलु कामो मे होता है| मेरठ की कैंची की खास बात यह है की इनका निर्माण पुरानी गाड़ियों के कबाड़े के पुनर्चक्रण के बाद मिले हुए धातुओं से होता है। कैंची का हत्था प्लास्टिक तथा अन्य बर्तनों के कबाड़े से बनता है| अगर उत्तर प्रदेश सरकार की विवरणी को माना जाए तो करीब 50 हज़ार लोग यहाँ पर कैंची से संबंधित उद्द्योग से जुड़े हैं| मेरठ की कैचियों के लिए एक प्रसिद्ध कहावत है की "दादा ले, पोता बरपे" अर्थात दादा खरीदे और पोता इस्तेमाल करे|