समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 24- Nov-2021 (30th Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 862 | 88 | 0 | 950 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
यदि आप फिल्में देखने में थोड़ी भी रूचि रखते हैं, तो आपने हॉलीवुड की चर्चित फिल्म बैटमैन
(Batman) को अवश्य देखा होगा, अथवा नाम ज़रूर सुना होगा। इस फिल्म का मुख्य किरदार
अथवा सुपरहीरों ब्रूस या बैटमैन, असल में चमगादड़ की क्षमताओं से प्रेरित होता है। हालंकि
फ़िल्मी दुनिया में चमगादड़ से प्रेरित इस किरदार को खूब पसंद किया गया, किन्तु इसके विपरीत
वास्तविक जीवन में चमगादड़ दुनिया का सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला पक्षी अथवा
स्तनपाई है। परंतु चमगादड़ को पसंद अथवा नापसंद करने से पूर्व विभिन्न धर्मों और संस्कृति के
साथ ही पर्यावरण में चमगादड़ की महत्ता को जानना बेहद आवश्यक है।
अधिकांश लोग इस तथ्य से बिलकुल अनभिज्ञ हो सकते हैं कि, विश्व में लगभग 500 से
अधिक पौधों की प्रजातियां अपने फूलों को परागित करने के लिए चमगादड़ पर निर्भर होती हैं,
जिनमें आम, केला, ड्यूरियन (Durian), अमरूद और एगेव (Agave; टकीला (Tequila) बनाने के
लिए प्रयुक्त) जैसी प्रमुख प्रजातियां भी शामिल हैं। जहां आमतौर पर मधुमक्खियां ज्यादातर
उज्ज्वल और दिन के फूलों की ओर आकर्षित होती हैं, वहीं चमगादड़ इसके विपरीत अक्सर हल्के
निशाचर फूल का परागण करते हैं।
जहां ये पौधे अपने फूलों को परागित करने के लिए चमगादड़ों
पर निर्भर होते हैं, वहीं चमगादड़ भी जीवित रहने के लिए इन पौधों के फलों और फूलों पर भी निर्भर
रहते हैं। इस जटिल प्रणाली को नुकसान पहुंचने के बेहद गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विभिन्न धर्मों में चमगादड़ को मृत्यु और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। कभी-कभी, उन्हें
"रात के संरक्षक" के रूप में भी जाना जाता है। चमगादड़ पुनर्जन्म और मृत्यु का प्रतीक है, क्योंकि
यह एक ऐसा प्राणी है, जो माता (पृथ्वी) के पेट में रहता है। गर्भ जैसी गुफाओं से यह हर शाम बहार
निकलता है इसलिए - गर्भ से हर शाम उसका पुनर्जन्म होता है। इसके कई प्रतीकात्मक अर्थ
अनुचित रूप से भय-आधारित हैं, इसलिए चमगादड़ को गलत समझा जाता है।
अमेरिकी संस्कृति में चमगादड़ संचार का भी प्रतीक है, क्योंकि मूल अमेरिकियों ने इसे एक
अत्यधिक सामाजिक प्राणी के रूप में देखा। दरअसल, चमगादड़ को मजबूत पारिवारिक संबंधों
वाला स्तनपाई माना गया है, जो अपने समूह के सदस्यों का मौखिक संचार, स्पर्श और
संवेदनशीलता का प्रदर्शन करते हुए पोषण करते हैं।
दुनिया भर की विभिन्न लोककथाओं ने चमगादड़ को खराब भूमिका में डाल दिया है। पश्चिमी
संस्कृति में मध्ययुगीन जादू टोने से संबंधित ग्रंथ हैं, जो चमगादड़ों को चुड़ैलों के लिए परिचित के
रूप में वर्णित करते हैं। साथ ही पुरानी यूरोपीय विद्या भी चमगादड़ को पिशाचों से जोड़ती है।
चूंकि चमगादड़ स्तनधारी होते हैं, फिर भी उड़ सकते हैं, उन्हें विभिन्न परंपराओं में सीमांत प्राणी
माना जाता है। यूरोप सहित कई संस्कृतियों में, चमगादड़ अंधेरे, मृत्यु, जादू टोना और द्वेष से जुड़े
हैं। तंजानिया (Tanzania) में, पोपोबावा के नाम से जाना जाने वाले चमगादड़ को आकार बदलने
वाली दुष्ट आत्मा माना जाता है, जो पीड़ितों पर हमला करती है, और उनके साथ छेड़खानी करती
है। एज़्टेक (Aztec) पौराणिक कथाओं में भी चमगादड़ को मृत, विनाश और क्षय की भूमि का
प्रतीक माना गया है।
यहाँ पर दिलचस्प बात यह है कि उन मध्ययुगीन ग्रंथों में बिल्लियों को भी चमगादड़ के समान ही
खराब प्रतिष्ठा मिली, लेकिन आज बिल्लियों को "प्यारा" श्रेणी रखा जाता है, किन्तु चमगादड़ों को
फिर भी "बुराई" के रूप में कैसे देखा जाने लगा?
चूंकि चमगादड़ ज्यादातर निशाचर जानवर हैं, और लोगों से दूरी बनाए रखते हैं। जिस कारण आम
लोग इन प्राणियों से भली भांति परिचित नहीं थे, और अक्सर जो अपरिचित होता है उसे गलत
समझा जाता है।
हालाँकि विश्व की सभी पौराणिक कथाओं में चमगादड़ को हमेशा बुराई के रूप में चित्रित नहीं किया
जाता है। उदाहरण के तौर पर चीनी लोककथाओं में चमगादड़ सौभाग्य का प्रतीक हैं। पांच चमगादड़
एक साथ 'पांच आशीर्वाद' (वुफू 五福): लंबा जीवन, धन, स्वास्थ्य, पुण्य का प्यार और शांतिपूर्ण मौत
का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अपनी कई विशेषताओं में से एक चमगादड़ समूची धरती पर एकमात्र उड़ने वाले स्तनधारी जीव हैं।
हालांकि चमगादड़ उड़ते हैं लेकिन उनकी शारीरिक रचना पक्षियों की तुलना में मनुष्यों से अधिक
मेल खाती है। चमगादड़ के पंख अत्यधिक मुखर होते हैं। उनके पंख मानव हाथ की संरचना के
समान होते हैं इनकी चार अंगुलियों की हड्डियाँ बहुत लम्बी, हल्की और पतली होती हैं, जो उड़ते
समय समर्थन प्रदान करती हैं जिसे पैटेजियम कहा जाता है। चमगादड़ की उड़ान को हरकत के
सबसे जटिल रूपों में से एक माना जाता है, उड़ान के दौरान पंख को शक्ति देने के लिए चमगादड़,
छाती और पीठ में अद्वितीय मांसपेशियों का प्रयोग करता हैं। चमगादड़अन्य पक्षियों और कीड़ों के
विपरीत, उड़ान के दौरान अपने पंखों को मोड़ और घुमा भी सकते हैं, चमगादड़ के पास कई और
विकल्प भी मौजूद होते हैं। उनकी लचीली त्वचा हवा को पकड़ सकती है, और कई अलग-अलग
तरीकों से लिफ्ट या ड्रैग को कम कर सकती है।
कीटभक्षी चमगादड़ किसानों के लिए विशेष रूप से सहायक होते हैं, क्योंकि वे कृषि कीटों की
आबादी को नियंत्रित करते हैं और कीटनाशकों की आवश्यकता को कम करते हैं। अनुमान के
मुताबिक चमगादड़ संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि उद्योग को $3.7 बिलियन से $53 बिलियन
प्रति वर्ष कीटनाशकों और फसलों को नुकसान से बचाते हैं। चमगादड़ का गोबर, एक प्रकार का
गुआनो, नाइट्रेट से भरपूर होता है और इसे उर्वरक के रूप में उपयोग करने के लिए गुफाओं से
निकाला जाता है।
संदर्भ
https://bit.ly/3B8vbPp
https://bit.ly/2Zi1iyw
https://bit.ly/3vAtLvP
https://bit.ly/3nl9NRX
https://symbolism.fandom.com/wiki/Bat
चित्र संदर्भ
1. मैक्सिकन लंबी जीभ वाले चमगादड़ (चोएरोनीक्टेरिस मेक्सिकाना: Choeronycteris mexicana) का एक चित्रण (wikimedia)
2. अंजीर ले जाते मिस्र के चमगादड़ (रूसेटस इजिपियाकस:Russetus aegyptiacus) का एक चित्रण (wikimedia)
3. चमगादड़ हाथोर से संबंधित एक सिस्ट्रम पर प्रतीक बन गया जो उसके डेंडराह के मुख्य मंदिर के स्तंभों के शीर्ष पर दिखाई देता है, जिसको दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
4. पांच आशीर्वाद (वुफू 五福): wufi को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia