मिस वर्ल्ड एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो काफी पुराने समय से चली आ रही है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का निर्माण 29 जुलाई 1951 को एरिक मॉर्ले (Eric Morley) द्वारा यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में किया गया था। इस प्रतियोगिता का आदर्श वाक्य 'ब्यूटी विद ए पर्पस' (Beauty with a Purpose)है तथा यह मिस यूनिवर्स (Miss Universe), मिस अर्थ (Miss Earth) और मिस इंटरनेशनल (Miss International) के साथ चार बड़ी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। यह उपाधि दृष्टिकोण, सौंदर्य, बुद्धि, परिश्रम, संवेदनशीलता, व्यक्तित्व आदि के आधार पर दी जाती है। भारत ने यह खिताब छह बार अपने नाम किया है। पहला पेजेंट वर्ष 1966 में लंदन (London) के लिसेयुम बॉलरूम (Lyceum Ballroom) में रीता फारिया द्वारा जीता गया था। 28 वर्षों के अंतराल के बाद, 1994 में भारत ने सन सिटी, दक्षिण अफ्रीका (Sun City, South Africa) में ऐश्वर्या राय के माध्यम से दूसरी बार जीत हासिल की। भारत ने 3 साल बाद 1997 में बाई लज़ारे, सेशेल्स (Baie Lazare, Seychelles) में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरी बार खिताब जीता, जिसमें डायना हेडन को विश्व सुंदरी चुना गया। 1999 में, लंदन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता, जिसमें युक्ता मुखी को विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया। पांचवां खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा द्वारा जीता गया था, तथा यह प्रतियोगिता लंदन में आयोजित की गयी थी। इसके बाद छठा खिताब 17 साल बाद 2017 में मानुषी छिल्लर द्वारा जीता गया, जो चीन (China) में सान्या सिटी एरिना (Sanya City Arena) में आयोजित किया गया था।1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला डायना हेडन ने प्रतियोगिता के दौरान तीन उपशीर्षक भी जीते और ऐसा करने वाली वह एकमात्र मिस वर्ल्ड खिताब धारक हैं।वह एक एंग्लो-इंडियन परिवार से हैं, जिन्होंने एक इवेंट मैनेजर के रूप में भी काम किया था।2008 में,वह रियलिटी शो बिग बॉस में एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी भी थीं। तो चलिए आज इन वीडियो के जरिए 1997 में मिस वर्ड का खिताब अपने नाम करने वाली डायना हेडन के ताजपोशी के क्षणों और उनसे सम्बंधित कुछ अन्य वीडियो पर एक नजर डालें।