समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 11- Sep-2023 31st Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2329 | 545 | 0 | 2874 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
लंदन (London) में स्थित विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय (Victoria and Albert Museum) व्यावहारिक कला, सजावटी कला और डिजाइन का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस संग्रहालय में 2.27 मिलियन से अधिक वस्तुओं का स्थायी संग्रह मौजूद है।इसकी स्थापना 1852 में हुई थी और इसका नाम रानी विक्टोरिया और राजकुमार अल्बर्ट के नाम पर रखा गया था। यह संग्रहालय एक गैर-विभागीय सार्वजनिक निकाय है,
जिसे डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया है।अन्य राष्ट्रीय ब्रिटिश संग्रहालयों की तरह, यहां प्रवेश निःशुल्क है।विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय12.5 एकड़ क्षेत्र और 145 गैलरी को आवरित करता है। यह संग्रहालय लगभग 5,000 वर्षों की कला को संग्रहित किए हुए है। यूरोप (Europe), उत्तरी अमेरिका (North America), एशिया (Asia) और उत्तरी अफ्रीका (North Africa) की संस्कृतियों की प्राचीन कला से लेकर वर्तमान तक की कला को इस संग्रहालय ने संजोया हुआ है। इन कलाकृतियों में चीनी मिट्टी,चांदी,कांच, लोहा आदि से बनी वस्तुएं, विभिन्न पोशाकें, आभूषण, फर्नीचर, मध्ययुगीन वस्तुएं, मूर्तिकला, चित्र आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण खंड को भी प्रदर्शित करता है। तो आइए आज इन चलचित्रों के जरिए लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में मौजूद भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण कलाकृतियों पर एक नजर डालें। 
संदर्भ:
https://tinyurl.com/yeykzt6f
https://tinyurl.com/385whp7s
https://tinyurl.com/2udcpvkv
https://tinyurl.com/ye2amhbr