मेरठ के आसपास के कृषि क्षेत्र को गन्ना संपन्न बनाने में, आधुनिक कृषि उपकरणों का योगदान

वास्तुकला II - कार्यालय/कार्य उपकरण
26-08-2023 10:18 AM
Post Viewership from Post Date to 26- Sep-2023 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2320 660 0 2980
* Please see metrics definition on bottom of this page.
मेरठ के आसपास के कृषि क्षेत्र को गन्ना संपन्न बनाने में, आधुनिक कृषि उपकरणों का योगदान

उत्तर प्रदेश में कृषि कार्य ऐतिहासिक समय से ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कृषि को राज्य का सबसे बड़ा आर्थिक क्षेत्र भी माना जाता है। कृषि हमारे राज्य का मुख्य व्यवसाय है, जो पानी की जरूरतों के लिए नदियों, नहरों, झीलों, झरनों और टैंकों पर निर्भर करता है। भारत की सामाजिक और आर्थिक संरचना को बेहतर बनाने में खेती ने हमेशा से ही प्रमुख भूमिका निभाई है। यहां का उपजाऊ सिंधु-गंगा का मैदान हमारे राज्य की उपज बढ़ाने में बहुत मदद करता है। उत्तर प्रदेश में घनी आबादी वाले जिले “लखीमपुर खीरी” को चीनी उत्पादन का केंद्र माना जाता है।1950 के दशक से ही अच्छी गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक और सिंचाई के कारण उत्तर प्रदेश एक प्रमुख खाद्यान्न उत्पादक राज्य रहा है। राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कृषि कार्यों के लिए अधिक उन्नत है। यहां की प्रमुख फसलों में दालें, गेहूं, चावल, आलू और तिलहन शामिल हैं। उत्तर प्रदेश 1950 के दशक से ही भारत में एक प्रमुख खाद्यान्न उत्पादक रहा है। कृषि उन्नति के मामले में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य के सभी क्षेत्रों में सबसे आगे है। राज्य के प्राथमिक कृषि उत्पादों में दालें, गेहूं, चावल, आलू और तिलहन शामिल हैं।
गन्ने की खेती करने में भी उत्तर प्रदेश को अग्रणी माना जाता है, क्योंकि देश में गन्ने के कुल क्षेत्रफल और उत्पादन में 47% का योगदान देता है। भारत में गन्ना एक महत्वपूर्ण फसल है, जो देश की अर्थव्यवस्था में लगभग1.9% का योगदान देती है। भारत में गन्ना लगभग 5.03 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर उगाया जाता है और यहां पर 70 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उत्पादकता के साथ 342 मिलियन टन से अधिक गन्ना पैदा किया जाता है। 2022-2023 के गन्ना पेराई सत्र में, बिजनौर में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन दर्ज किया गया। उसके बाद लखीमपुर और मुजफ्फरनगर का स्थान रहा। यहां के किसानों ने तकरीबन 1,233 लाख क्विंटल गन्ने की कटाई की। उत्तर प्रदेश में 119 चीनी मिलें हैं और यहां के 50 लाख से अधिक किसान लगभग 27 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर गन्ना उगाते हैं। इस साल उन्होंने 1102.49 लाख टन गन्ना काटा। काटे गए गन्ने में से, मिलों ने 1099.49 लाख टन की पेराई की। जबकि, छोटी इकाइयों ने 3.05 लाख टन की पेराई की। इन मिलों ने 105 लाख टन चीनी बनाई। अतिरिक्त गन्ना आयुक्त ‘वीके शुक्ला’ के अनुसार यह साल “गन्ना की फसल के लिए मौसम सही था।”
गन्ने की भरपूर फसल उगाने में आधुनिक कृषि उपकरणों ने भी मेरठ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों की काफी मदद की है। कृषि उपकरण खेती के लिए उपयोग की जाने वाली मशीनें होती हैं, जो मानव श्रम को कम करने और फसल की उपज बढ़ाने में मदद करते हैं। ये आधुनिक खेती (व्यावसायिक और जैविक दोनों) के लिए महत्वपूर्ण साबित होती हैं। इन उपकरणों का उपयोग रोपण, खेत तैयार करने, पानी देने और कटाई जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। खेती करने के लिए होने वाले कुछ प्रमुख उपकरणों में हार्वेस्टर (Harvester), हल (Plough), ड्रिल (Drill) और कल्टीवेटर (Cultivator) आदि शामिल हैं। इनका उपयोग भारत और चीन जैसे कृषि प्रधान देशों में भारी मात्रा में किया जाता है।
खेती में विभिन्न चरणों (रोपण, पानी देना, कटाई, भंडारण और फसल को स्थानांतरित करने) के लिए अलग-अलग उपकरणों का उपयोग किया जाता है। अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब लोगों ने प्रत्येक कार्य के लिए विशिष्ट मशीनें बनाई हैं।
खेतों से पकी फसल इकट्ठा करने के लिए पहले छोटी सी दरांती का प्रयोग किया जाता था। लेकिन, अब ये काम, कंबाइन हार्वेस्टर जैसी मशीनें करती हैं। ये मशीनें एक ही बार में पूरी फसल काट सकती हैं, उसकी मड़ाई कर सकती हैं और उसे साफ भी कर सकती हैं। तैयार मिट्टी में बीज और पौधे डालने के लिए। परिशुद्धता ड्रिल (Precision Drills) और बीज ड्रिल (Seed Drills) जैसी मशीनों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा खेतों में फसलों को पानी देने वाले सिंचाई उपकरण भी महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें पंप और स्प्रिंकलर (Pumps And Sprinklers) जैसी प्रणालियां शामिल हैं। ये न केवल पानी बचाते हैं, बल्कि, पौधों को विकास के लिए आवश्यक पानी भी देते हैं। ये उपकरण शारीरिक श्रम की आवश्यकता कम कर देते हैं। श्रम और लागत को बचाने के साथ ही समय और पैसा भी बचाते हैं। इसके अलावा ये उपकरण समग्र आय और कृषि उद्योगों के सुधार में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

संदर्भ
https://tinyurl.com/4ecnbbfv
https://tinyurl.com/yubyk4y6
https://tinyurl.com/72wuzsm3
https://tinyurl.com/3wtb93fr

चित्र संदर्भ
1. एक महिला गन्ना किसान को दर्शाता चित्रण (PixaHive)
2. गन्ना काटते किसान को दर्शाता चित्रण (PixaHive)
3. गन्ने की कटाई को दर्शाता चित्रण (flickr)
4. खेत में मशीन का प्रयोग करते किसान को दर्शाता चित्रण (PixaHive)
5. अपने कृषि औजारों के साथ किसानों को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)