समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 07- Aug-2024 31st day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2689 | 92 | 0 | 2781 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
पुर्तगाल (Portugal), स्पेन (Spain) और इटली (Italy) में स्थित कुछ बेहतरीन शाही महल दक्षिणी यूरोप (Southern Europe) की भव्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। इटली में स्थित कैसरटा महल (Caserta Palace) इटली का एक महत्वपूर्ण व्यवसाय, औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है। अपनी भव्य बनावट के कारण यह महल देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केन्द्रों में से एक माना जाता है। महल के पिछले हिस्से में 120 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ भव्य उद्यान, जिसे ‘द इंग्लिश गार्डन’ (The English Garden) भी कहा जाता है, इस महल की खास विशेषता है, जिसे 1780 के दशक में डिज़ाइन किया गया था। इसी प्रकार से स्पेन के ग्रेनेडा (Granada) में स्थित अलहंब्रा (Alhambra) महल भी यूरोप की संस्कृति को दर्शाने वाला एक भव्य महल है, जो इस्लामी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस महल में स्पेनिश पुनर्जागरण वास्तुकला के उल्लेखनीय उदाहरण मौजूद हैं। यूरोप के पुर्तगाल में स्थित पेना पैलेस (Pena Palace) भी यूरोप के भव्य महलों में से एक है, जिसे 19वीं शताब्दी में बनाया गया था। रोमांटिक वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना माना जाने वाला यह रंगीन महल सिंट्रा (Sintra) की खूबसूरत पहाड़ी के ऊपर स्थित है। तो आइए आज हम दक्षिणी यूरोप की भव्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले पुर्तगाल, स्पेन, और इटली में स्थित इन भव्य महलों का आनंद प्राप्त करें।