समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
अभी कुछ ही दिनों पहले पूरे विश्व के समाचार पत्रिकाओं, टीवी आदि में सूडान के आखिरी बचे उत्तरी सफ़ेद गैंडे की मृत्यु को प्रमुखता से दिखाया गया। यह खबर पूरे विश्व भर में एक सनसनी के रूप में उभरी। कारण यह था कि उस दिन मात्र दो मादा उत्तरी सफ़ेद गैंडे के अलावा अब कोई भी नर गैंडा नहीं बचा था। एक पूरी की पूरी नस्ल मानवों द्वारा ख़त्म कर दी गयी। भारत में एक सींग वाले गैंडे बड़ी मात्रा में पाए जाते थे जो कि अब कम हो कर गिनती के रह गए हैं (3,555)। एक समय ऐसा भी था जब भारत में पूरे गंगा के मैदानी भागों पर गैंडे पाए जाते थे परन्तु उनका शिकार और खेतिहर भूमि बनाने के लिए उनको अपना पैत्रिक स्थान छोड़ कर जाना पड़ा। सफ़ेद गैंडे की यदि बात की जाये तो ये हाथी के बाद दूसरी सबसे बड़े भूमि स्तनपायी हैं। वयस्क सफ़ेद गैंडे की ऊंचाई 1.85 मीटर तक पहुंच सकती है और भार के अनुसार 3.6 टन तक हो सकते हैं। मादाओं का वजन नरों की तुलना में काफी कम होता है, करीब 1.7 टन तक।
सफेद गैंडे अपने गोलाई वाले ऊपरी होंठ के कारण गोल होंठ वाले गैंडो के रूप में जाने जाते हैं। उनका नाम अफ्रीकी शब्द "वीट" से आता है जो कि जानवर के थूथन को संदर्भित करता है।
काले गैंडों की तुलना में, सफेद गैंडों की खोपड़ी लंबी होती है, कम तीव्र माथा और अधिक स्पष्ट कंधे कूबड़। इनके शरीर पर बाल बिलकुल नहीं होते और इनमें 2 सींग पाये जाते हैं। सामने के सींग की लम्बाई औसतन 60 सेमी है, लेकिन कभी-कभी लंबाई में 150 सेमी तक पहुंच जाता है।
सफ़ेद मादाएं 4-5 वर्ष की उम्र में यौन परिपक्वता तक पहुंचती हैं लेकिन 6-7 वर्ष तक पहुंचने तक शावक उत्पन्न नहीं करती हैं। पुरुष 10 से 12 साल तक का होने तक मिलन नहीं करते हैं। वे 40 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं।
नर व मादा पूरे साल मिलते-जुलते हैं, हालांकि अक्टूबर से दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में और फरवरी से जून तक पूर्वी अफ्रीका में इनका मिलन तेज़ होता है। गर्भावस्था अवधि लगभग 16 महीने है जिसमें बछड़ों के बीच 2-3 साल की अवधि होती है।
भारत के काजीरंगा राष्ट्रिय उद्यान में भारतीय एक सींग के गैंडे निवास करते हैं। यह उद्यान इनके बढ़ने और रहने के लिए एक उत्तम स्थान साबित हुआ है जहाँ एक समय 1990 में ये 1,870 से 1,895 तक ही बचे थे आज इनकी संख्या 3,555 तक पहुँच चुकी है।
1. http://wwf.panda.org/what_we_do/endangered_species/rhinoceros/african_rhinos/white_rhinoceros/
2. https://www.wwf.org.uk/updates/last-male-northern-white-rhino-dies
3. https://en.wikipedia.org/wiki/Indian_rhinoceros