आइए देखें, अब तक के कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित पंजाबी गीतों के चलचित्र

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
05-01-2025 09:22 AM
Post Viewership from Post Date to 05- Feb-2025 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2571 66 0 2637
* Please see metrics definition on bottom of this page.

पंजाबी संगीत सबसे लोकप्रिय क्षेत्रीय संगीतों में से एक है और लोकप्रियता के मामले में, यह हिंदी संगीत  से ज़्यादा पीछे नहीं है। यह संगीत, न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी भारतीय प्रवासियों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। खासकर, उन लोगों के बीच जो, अमेरिका (US), कनाडा (Canada) और यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहते हैं। देश भर में अनेक लोग, इस संगीत को सुनने में रूचि रखते हैं, भले ही उन्हें इन गीतों का अर्थ समझ में न आए। पंजाबी  गीतों की अपार लोकप्रियता का प्रमुख कारण है,  इनका संगीत, बीट्स (beats) और रचना। यही वे पहलू हैं, जो लोगों को आंशिक या पूरी तरह से बोल न समझ पाने के बावजूद भी इन गानों पर थिरकने के लिए मजबूर करते हैं। पूरा गाना सुनने में बहुत अच्छा लगता है। ये गाने, ज़्यादातर क्लबों और पार्टियों में बजाए जाते हैं, यहाँ तक कि, उन इलाकों में भी जहां पंजाबी नहीं बोली जाती। दलेर मेहंदी का बहुचर्चित गीत 'बोलो ता रा रा' अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। 1995 में रिलीज़ हुआ यह गीत, न केवल दलेर की आजीविका में, बल्कि भारतीय संगीत उद्योग के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इस  गीत को जब दलेर मेहंदी ने पश्चिमी वाद्य यंत्रों के सही तत्वों के साथ जोड़ा, तब एक बहुत ही बहुमुखी और अत्यधिक ऊर्जावान गीत बना, जिसे आज भी विभिन्न क्षेत्रों की शादियों, पार्टियों और अन्य समारोहों में बजाया जाता है। तो आइए, आज हम, अब तक के कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित पंजाबी गानों के चलचित्र देखें। हम इन चलचित्रों के ज़रिए, ‘बोलो ता रा रा’, ‘खाब’, ‘3 पेग’, ‘प्रादा’ आदि पंजाबी गीतों का आनंद लेंगे।  










संदर्भ:

https://tinyurl.com/49veayse

https://tinyurl.com/bj86mxjk

https://tinyurl.com/yn6b9th9

https://tinyurl.com/mvtrb7r3

https://tinyurl.com/yc7zjy22

https://tinyurl.com/ycyh5kpk