आइए करें कुशीनगर के दर्शन – जहाँ भगवान बुद्ध ने प्राप्त किया महापरिनिर्वाण !

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
11-05-2025 09:16 AM
Post Viewership from Post Date to 11- Jun-2025 (31st) Day
City Readerships (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2154 37 0 2191
* Please see metrics definition on bottom of this page.

रामपुर वासियों, भगवान बुद्ध के जीवन में कुशीनगर का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित यह वही पावन भूमि है, जहाँ भगवान बुद्ध ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों के लिए यह स्थान बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहीं पर प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी हुई एक विशाल प्रतिमा है, जो उनके अंतिम विश्राम अवस्था को दर्शाती है,जब उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था । कुशीनगर, विश्व के चार प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों  (लुम्बिनी, बोधगया और सारनाथ) में से एक के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किवदंतियों के अनुसार मार नामक दानव से सामना होने के बाद, भगवान बुद्ध और आनंद की कुशीनगर यात्रा में तब विराम आया जब चुन्द (कुंडा) नामक लोहार ने उन्हें भोजन का निमंत्रण दिया। परन्तु भगवान बुद्ध ने चुन्द से कहा कि वह विशेष भोजन केवल वे ही ग्रहण करेंगे। इसलिए, चुन्द ने वह भोजन केवल भगवान बुद्ध को ही परोसा। माना जाता है कि चुन्द द्वारा परोसा गया भोजन संभवतः दूषित था या बुद्ध के लिए पचाना कठिन था, जिस कारण उन्हें तीव्र पेचिश और असहनीय पीड़ा होने लगी।

कहा जाता है कि उन्होंने ध्यान द्वारा अपनी पीड़ा को नियंत्रित किया, परन्तु अंततः इसी अस्वस्थता के कारण उनका महापरिनिर्वाण हो गया।

आगे हम कुछ दिलचस्प चलचित्रों के मध्यम से कुशीनगर की यात्रा करेंगे। 
आइए इस प्रथम विडियो के माध्यम से कुशीनगर के ऐतिहासिक रामाभार स्तूप, हिरण्यावती नदी और परिनिर्वाण मंदिर जैसे स्थानों के दर्शन करते हैं|

इस अगले विडियो में हम देखेंगे कि कुशीनगर में जाकर आप किन-किन स्थानों के दर्शन कर सकते हैं:

यह अगला विडियो भी कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों की भव्यता को बड़ी ही कुशलता के साथ दर्शाता है:

अब इस आखिरी विडियो में हम कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर के रोमांचक इतिहास को देखेंगे:


 

संदर्भ :

https://tinyurl.com/4hj2hzuh 

https://tinyurl.com/3eb7bsst 

https://tinyurl.com/4bd635pf 

https://tinyurl.com/3zvwexu5 

https://tinyurl.com/22tp9mcs 



Recent Posts

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.