समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
                                            कौन है भारतीय संविधान का लेखक? यह प्रश्न पढ़ते ही आपके ज़हन में डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर का नाम आया होगा। आप सब सोच रहे होंगे कि इस प्रश्न का उत्तर तो बच्चा-बच्चा जानता है। पर क्या आप जानते हैं भारत का संविधान, असल में, प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा नामक एक शख्स द्वारा लिखा गया था श्री नंदलाल बोस द्वारा इसे सजाया गया था। । श्री प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा व उनका परिवार रामपुर से निकलकर दिल्ली आये थे।
विधान सभा की पहली बैठक सन 1946 में 9 दिसम्बर को हुई थी। विधान सभा को संविधान पूरा करने में कुल 2 साल, 11 महीने व 18 दिन लगे। हमारे संविधान को तैयार करते वक्त, कुल 2,000 बार संशोधन किया गया था। भारतीय संविधान 6 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके पश्चात उस समय के प्रधान मंत्री, पंडित नेहरु ने श्री प्रेम बिहारी से संविधान लिखने का निवेदन किया।
साथ ही नेहरू ने उनसे इस कार्य के शुल्क के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई भी शुल्क लेने से इनकार कर दिया परन्तु उनकी एक शर्त थी कि संविधान के हर पन्ने पर वे अपना नाम लिखेंगे और आखिरी पन्ने पर वे अपना और अपने दादाजी का नाम लिखेंगे। शर्त मंज़ूर होते ही श्री प्रेम बिहारी नारायण ने अपनी लिखावट में पूरा संविधान एक बहते इटैलिक (Italic) अक्षरों के अंदाज़ में लिखा। श्री प्रेम बिहारी कैलीग्राफी की भी समझ रखते थे जो उन्होंने विरासत में अपने परिवारजनों से पायी थी। नीचे दिए गए चित्र में संविधान के एक पन्ने के नीचे 'PREM' (प्रेम) लिखा हुआ साफ़-साफ़ नज़र आता है:
जनवरी 1950 में भारतीय संविधान पर विधान सभा के सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर करे, और भारतीय संविधान इसी साल, 26 जनवरी को, आधिकारिक तौर पर लागू किया गया। इसी वजह से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय संविधान की मूल प्रतिलिपि, हिन्दी व अंग्रेज़ी में, संसद भवन के पुस्तकालय में रखी गयी है। संविधान की मूल प्रतिलिपि को सुरक्षित रखने के लिए, उसे हीलियम (Helium) से भरे डब्बों में रखा गया है। साथ ही साथ भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखा गया संविधान है। हमारे संविधान के 25 भागों में 448 लेख लिखे गए हैं।
संदर्भ:
1.http://rarebooksocietyofindia.org/postDetail.php?id=196174216674_10151425763451675
2.https://www.thebetterindia.com/128712/prem-behari-raizada-india-constitution/