रामपुर: शिक्षा की शुरुआत गाँव या शहर से?

अवधारणा II - नागरिक की पहचान
03-08-2017 05:32 PM
रामपुर: शिक्षा की शुरुआत गाँव या शहर से?
रामपुर जिले में ग्रामीण एवं नगरीय साक्षरता की बात करे तो 2011 तक कुल ग्रामीण जनसंख्या 17,47,172 (पुरे जिले की जनसंख्या का 75 प्रतिशत) में 52 प्रतिशत लोग ही साक्षर हैं – इससे हमे यह ज्ञात होता है की कुल 7,58,979 ग्रामीण लोग रामपुर जिले में साक्षर हैं| वही दूसरी तरफ अगर हम नगरीय साक्षरता की बात करे तो 2011 तक कुल नगरीय जनसंख्या 5,88,647 (पुरे जिले की जनसंख्या का 25 प्रतिशत) में 56 प्रतिशत लोग ही साक्षर है यानी कुल 2,84,687 नगरीय लोग साक्षर हैं| उपयुक्त दिए गए तथ्य से हमे रामपुर के ग्रामीण शहरी विभाजन का ज्ञान भली भाँति प्राप्त होता है| किसी भी देश को विकसित बनाने के लिए शिक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसके बिना देश का उपयुक्त विकास होना असंभव है| प्रत्येक देश का विकास उसके अपने नागरिकों कि शिक्षा एवं कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित होता है| शहर एवं गाँव में शिक्षा के स्तर को बराबर रखना ज़रूरी है क्यूंकि विकास हमेशा ज़मीनी स्तर से शुरू होता है, जिसे कई महापुरुष, जैसे की महात्मा गाँधी, ने भी प्रमुखता दी है। 1. जिलेवार विकास संकेतक, उत्तर प्रदेश 2015 - अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान नियोजक विभाग, उत्तर प्रदेश. 2.http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0905_PART_B_DCHB_RAMPUR.pdf