भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, महाराष्ट्र में वज्रई जलप्रपात

महासागर
23-05-2021 01:08 PM
महाराष्ट्र, आश्चर्यजनक जलप्रपातों या झरनों का मुख्य केंद्र है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वज्रई (Vajrai) जलप्रपात अन्य सभी जलप्रपातों को पीछे छोड़ देता है। महाराष्ट्र में उर्मोदी नदी,भंबावली वज्रई जलप्रपात का आधार है। यह जलप्रपात1840 फीट या 560 मीटर ऊंचा है, जो भारत में इसे सबसे ऊंचा जलप्रपात बनाता है। भंबावली वज्रई जलप्रपात पश्चिमी महाराष्ट्र में सतारा जिले में स्थित है।यह जलप्रपात तीन चरणों में बहता है, तथा इसकी प्रकृति बारहमासी है।बहुत सारे स्थानीय लोग सप्ताहांत पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यहां आया करते हैं। आइए, स्पेन में स्थित एंजिल फॉल्स (Angel falls) पर भी एक नजर डालते हैं, जो विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। स्पेनिश (Spanish) में इसका नाम साल्टो एंजिल (Salto Angel) है, जो अविश्वसनीय रूप से 2647 फीट गहरी तथा 3230 फीट ऊंची है। बरसात के मौसम में एंजिल जलप्रपात अपना अलग मौसम बना लेता है।

संदर्भ:
https://bit.ly/3bK7qTI
https://bit.ly/344esP7
https://bit.ly/3womC0M
https://bit.ly/344IUsg