8 भुजाओं और 3 दिल वाले अनोखे जीव, ऑक्टोपस

मछलियाँ और उभयचर
24-02-2019 10:00 AM

वास्तव में हमारा संसार बहुत ही विचित्र है और उससे भी विचित्र हैं इसमें निवास करने वाले प्राणी। चाहे जल हो, धरती हो या आकाश, इन तीनों के लिए कुछ ऐसे प्राणी मौजूद हैं जो इन्हें अपना घर कहते हैं। और शायद यह कहना गलत न होगा कि इनमें से सबसे रोचक जल में रहने वाले जीव होते हैं। इन्हीं जलीय जीवों में से एक विचित्र जीव है, ऑक्टोपस (Octopus)। तो चलिए आज जानते हैं कुछ रोचक तथ्य ऑक्टोपस के बारे में और वो भी एक वीडियो के माध्यम से।

ऑक्टोपस वैसे तो अपना निवास स्थान काफी साड़ी मछलियों के साथ बांटता है, परन्तु इसे मछलियों की श्रेणी में नहीं रखा जाता, इसकी श्रेणी को कहा जाता है, मोलस्क (Mollusk)। बनावट में भी ऑक्टोपस काफी भिन्न होते हैं, इनके बाहरी शरीर में मुख्य अंग सिर्फ इनका सिर, आँखें और इनकी 8 भुजाएं होती हैं तथा इनका मुख इन 8 भुजाओं के बीच मौजूद होता है। दुनिया भर में ऑक्टोपस की 300 के करीब प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनकी ये विशेषताएं यहीं ख़त्म नहीं होती, 3 दिल, ज़हर और काली स्याही छोड़ने की क्षमता रखने वाले ये जीव बेशक अनोखे हैं। तो क्लिक कीजिये ऊपर दिए गए वीडियो पर और जानिये इनके बारे में कुछ और रोचक तथ्य।

सन्दर्भ:
1.https://www.youtube.com/watch?v=4-Ns4Eg7NRA
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Octopus