समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
आपने लोगों को अक्सर यह कहते सुना होगा कि पियानो (Piano) दिखने में जितना सरल होता है, उसे बजाना वास्तव में उतना ही ज्यादा कठिन होता है। लेकिन यह कठिनाई बाकी संगीत उपकरणों की तुलना में बहुत अलग तरह की कठिनाई होती है।
आइए जानते हैं, कैसे?
ध्वनि निकालने के लिए पियानो सबसे आसान उपकरणों में से एक है। किन्तु इस ध्वनि को संगीत में बदलने के लिए काफी अभ्यास करना पड़ता है। पियानो को मुख्य रूप से कठिन बनाने वाली चीज है, मल्टी-टास्किंग (Multi-tasking)। इसमें संगीत को लयबद्ध करने के लिए कई सारी कीज़ (Keys) को एक साथ दबाना पड़ता है। कुछ संगीत की बनावट तो इतनी सघन होती है कि लगता है जैसे दोनों हाथों से एक पूर्ण सिम्फनी (Symphony) बजायी जा रही हो। वास्तव में पिआनो पर सम्पूर्ण दक्षता प्राप्त करने के लिए न केवल शारीरिक और मानसिक निपुणता चाहिए, बल्कि उन कीज़ को लयबद्ध करने के लिए कलात्मकता और व्याख्यात्मक गंभीरता भी आवश्यक है। इसके अलावा पियानो के लिए अक्सर पैरों के साथ पैडल का उपयोग भी होता है, जो पियानो बजाने में जटिलता और गहराई का एक और स्तर जोड़ देता है।
आइए एक नजर डालते हैं लिडियन नदवासन (Lydian Nadhaswaran) के "द वर्ल्डस बेस्ट (The Worlds Best)" टीवी शो में मिलियन डॉलर जीतने वाले प्रदर्शन पर।