सेलफिश की गति मछलियों में दर्ज की गई उच्चतम गति है

व्यवहार के अनुसार वर्गीकरण
22-05-2022 03:40 PM
सेलफिश (Sailfish), वंश इस्तिओफोरस (Istiophorus) की दो मछली प्रजातियां हैं, जो दुनिया के सभी महासागरों के गर्म हिस्सों में रहती हैं। इनका रंग नीला या भूरे रंग का हो सकता है।और इनमें एक विशिष्ट स्तंभन पृष्ठीय (Erectile dorsal) पंख होता है जिसे सेल (sail) के रूप में जाना जाता है, जो अक्सर पीठ की पूरी लंबाई को आवरित करता है।इनमें एक और उल्लेखनीय विशेषता पाई जाती है, और वो है इनकी लम्बी चोंच। यह चोंच स्वोर्डफ़िश (Swordfish) और अन्य मार्लिन (Marlins) मछली से मिलती जुलती है। इनके तैरने की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा (70 मील प्रति घंटा) तक हो सकती है, जो मछलियों में विश्वसनीय रूप से रिपोर्ट की गई उच्चतम गति है। यदि यह मछली जमीन पर यात्रा करने में सक्षम होती,तो यह एक सामान्य सड़क पर चलने वाले चालक को आसानी से पछाड़ देती।