मेरठ में गन्ना उत्पादन

आवास के अनुसार वर्गीकरण
12-03-2018 11:14 AM
मेरठ में गन्ना उत्पादन

उत्तर प्रदेश भारत के अन्नदाता के रूप में जाना जाता है, यह भारत भर के उत्पाद का पांचवा हिस्सा उत्पादित करता है जो की देश भर के अन्य प्रदेशों से कहीं ज्यादा है। पूरे देश का तीसरा हिस्सा गेहूं का (34.71%), करीब 45% (44.62%) गन्ना, 41.78% आलू उत्तर प्रदेश उत्पादित करता है।

मेरठ की प्रमुख फसलों में गन्ना प्रमुखता से आता है, यहाँ पर कुल 6 सक्कर की मिलें हैं जो यहाँ के गन्ना के खपत को बरक़रार रखती हैं जिस कारण यहाँ पर गन्ना उत्पाद प्रमुखता से किया जाता है। मेरठ जिला गन्ने के उत्पाद के लिए जाना जाता है। मेरठ में प्रति हेक्टेयर 708 क्विंटल गन्ने का उत्पाद होता है जो की प्रदेश के कई जिलों से कही अधिक है। गन्ने की पैदावार यहाँ के किसानों आदि को बड़े पैमाने पर मुनाफा मुहैया करवा रहा है जिससे यहाँ पर रोजगार में भी वृद्धि हो रही है। मेरठ में शक्कर के अलावा गुड़ का भी उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है तथा यहाँ पर उत्पादित गुड़ और शक्कर देश भर में भेजा जाता है। मेरठ में कुल 128,541 हेक्टयेर की जमीन पर गन्ना बोया जाता है जो की यहाँ बोये जाने वाले अन्य फसलों से कहीं ज्यादा है।

1.सी डी. ए. प. मेरठ
2.http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/49462/9/09_chapter%203.pdf