समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 24- Aug-2024 (31st) day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2362 | 136 | 0 | 2498 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
समुद्र तटीय पौधे अपने रंग, बनावट और संचलन के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि, वे समुद्री हवा के कारण हिलते और तरंगित होते रहते हैं। ये कठोर पौधे खुले स्थानों में शुष्क हवा, सूखे, चिलचिलाती धूप और नमकीन हवा से लड़ने के आदी होते हैं। आज, हम दुनिया भर के कुछ लोकप्रिय तटीय पौधों के बारे में जानेंगे। दरअसल, इन पौधों को घर पर या बगीचों में भी उगाया जा सकता है। आगे, हम ताड़ के पेड़ों, उनके महत्व और रेगिस्तान में उगने की उनकी क्षमता के बारे में जानेंगे।
कुछ प्रमुख लोकप्रिय तटीय पौधे निम्नलिखित है:.jpg )
१.इचियम पिनिनाना(Echium Pininana): इचियम पिनिनाना को रोसेट फूल के नाम से भी जाना जाता है | इचियम के असाधारण लंबे फूलों वाले शूल या स्पाइक्स(Spikes) गुलाबी या बैंगनी-नीले रंगों के फूलों से भरे होते हैं। इसकी छोटे–छोटे बालों वाली पत्तियां, इन पौधों को कठिन वातावरण का सामना करने में मदद करती हैं। हालांकि, रोसेट फूल(Rosette flower) के पूर्ण विकास के लिए, दो से तीन वर्षों तक हल्की सर्दियों की आवश्यकता होती है। इचियम पिनिनाना कैनरी द्वीप(Canary Islands), स्पेन(Spain) का स्थानिक पौधा है। .jpg )
२.जेरेनियम पामेटम(Geranium Palmatum): कैनरी द्वीप के जेरेनियम पामेटम में मैजेंटा रंग के फूल होते हैं, जो जून से सितंबर तक से खिलते हैं। यह पौधा अपने प्रभावशाली व सदाबहार पत्ते के लिए मूल्यवान माना जाता है। ये पत्ते, सर्दियों में, लाली भी विकसित कर सकते हैं। मदीरा(Madeira) और कैनरी द्वीप समूह के इस मूल पौधे को अगर हल्के क्षेत्रों या आश्रय वाले बगीचों में उगाया जाए, तो यह बारहमासी भी हो सकते हैं, बशर्ते मिट्टी बहुत भारी और गीली न हो।.jpg )
३.सी ओट्स(Sea Oats): मूल उत्तरी अमेरिका की यह सजावटी घास, लगभग हर जगह पनपती है, जहां आप इसे लगाते हैं। इसमें बीज से युक्त पंखनुमा टहनियां होती हैं, जो हवा में हिलती रहती हैं। यही पंख पतझड़ में आकर्षक कांस्य रंग में बदल जाते हैं। यह पौधा या घास बहुत तेज़ी से फैल सकता है, इसलिए, गर्मियों के अंत में, इसके बीज के सिरों को काट देना चाहिए।.jpg )
४.सी थ्रिफ्ट(Sea Thrift): समुद्री तट पर अच्छी तरह से उगने वाले पौधों के बारे में अगर कोई बात होती है, तो वह सी थ्रिफ्ट से शुरू होनी चाहिए। यह उत्तरी यूरोप का मूल पौधा है, परंतु, इसे उत्तरी कैलिफ़ोर्निया(California) से लेकर आइसलैंड(Iceland) और साइबेरिया(Siberia) तक भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आप इसे समुद्र के किनारे और फायल्डे(Fylde), लैंकाशार(Lancashire) एवं इंग्लैंड(England) के बगीचों में भी जंगली रूप से उगते हुए देखेंगे। इस पौधे का सामान्य जंगली रंग, हल्का गुलाबी होता है। जबकि, उद्यान केंद्रों पर सफेद और गुलाबी रंग के गहरे रंगों में संवर्धित किस्में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। जब सी थ्रिफ्ट के फूल मुरझा जाएं, तो उनके मृत सिरों और तनों को काट लेना चाहिए, ताकि फिर से, नए फूल विकसित होंगे। .jpg )
५.सिलीन(Silene): अन्यथा समुद्री कैंपियन(Sea Campion) के रूप में प्रख्यात, यह एक अन्य पौधा है, जो समुद्र के किनारे पर अच्छा लगता है। सिलीन यूरोप, समशीतोष्ण एशिया और उत्तरी अफ्रीका का मूल पौधा है। यह स्वतंत्र रूप से बढ़ता है और सभी जगह फैल जाता है। फूल आने पर पौधे के ऊपरी हिस्से को काटकर, इसे नियंत्रण में रखना चाहिए। क्योंकि यह कदम, नए विकास को उत्तेजित करता है, और पौधे को पुनर्जीवित करता है।
जबकि, उपरोक्त सभी पौधे घर पर भी उगाए जा सकते हैं, कुछ मुख्य और विशेष समुद्र तटीय पौधों में ताड़ के पेड़ों का नाम आता है। विश्व व्यापार में सबसे अधिक महत्व रखने वाले, ताड़ के पेड़ – नारियल और अफ्रीकी तेल ताड़(African Oil Palm) हैं। कई ताड़ के पेड़, जैसे कि – शुगर पाम(Sugar Palm), पामयरा पाम(Palmyra Palm) और सागो पाम(Sago Palm) बहुउद्देशीय पेड़ हैं।
उष्णकटिबंधीय अमेरिका में, पीच पाम(Peach Palm), व्यापक रूप से बागानों और छोटे खेतों में उगाया जाता है। इनकी लकड़ी भी मूल्यवान है, और पीच ताड़ को कई फसलों के लिए, छाया प्रदान करने के हेतु से भी उपयोग में लिया जाता है। ताड़ के पेड़ कई उत्पादों का भी स्रोत हैं। वास्तव में, कोई अन्य पौधा परिवार इतनी विविधता प्रदान नहीं करता है। कृषिवानिकी में उनका उपयोग छोटे किसानों के लिए, आय प्रदान करते हुए, वर्षावनों के संरक्षण में मदद कर सकता है। इसीलिए, उनके विकास की संभावना बहुत अधिक है।
एक प्रश्न उठ सकता है कि, क्या ताड़ के पेड़ रेगिस्तान में उगाए जा सकते हैं? वैसे तो, ताड़ के पेड़ गर्मी को अच्छी तरह से सहन करते हैं। ताड़ की कई प्रजातियां रेगिस्तानी जलवायु या गर्म भूमध्यसागरीय जलवायु से हैं, जिसका अर्थ है कि, ये पेड़ गर्मी के आदी हैं। इसके साथ साथ, कुछ प्रजातियां, जैसे कि क्वीन पाम(Queen Palm), गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकती हैं। परिणामस्वरूप, सही स्थान और पेशेवर रखरखाव के साथ, वे भी विकसित हो सकती हैं।
संदर्भ
https://tinyurl.com/4tsuhyef
https://tinyurl.com/4rheaxw8
https://tinyurl.com/dstxk9sr
https://tinyurl.com/4cj7wu97
चित्र संदर्भ
1. इचियम पिनिनाना के पौंधें को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. बड़े-बड़े इचियम पिनिनाना के पौंधों को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. जेरेनियम पामेटम को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. सी ओट्स को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. सी थ्रिफ्ट को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
6. सिलीन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
7. अफ़्रीकी तेल ताड़ को दर्शाता चित्रण (wikimedia)