समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 09- Oct-2024 (31st) day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 3202 | 108 | 0 | 3310 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ ऐसे संकर जानवर हैं, जो देखने में बेहद अजीबोगरीब और अद्भुत लगते हैं? संकर जानवर, वास्तव में ऐसे जानवर हैं, जो दो अलग-अलग या संबंधित प्रजातियों से उत्पन्न हुए हैं। इन्हें प्राकृतिक रूप से या कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा पैदा किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, लाइगर (Liger) और ज़ौनकी(Zonkey), क्रमशः शेर और बाघ तथा ज़ेबरा और गधे के संकरण से बने हैं। दोनों भिन्न प्रजातियों के बीच, संकरण होने से अक्सर उनकी संतान में दोनों मूल प्रजातियों की अनूठी विशेषताएँ स्थानांतरित हो जाती हैं। मनुष्य ने सदियों से, ज़्यादातर मनोरंजन के उद्देश्य से, आश्चर्यजनक विचित्रताएँ बनाने के लिए संकरण का उपयोग किया। दूसरे शब्दों में, कुछ वांछित विशेषताएँ प्राप्त करने के लिए, मनुष्य ने दो भिन्न प्रजातियों के बीच संकरण करवाया। संकरण एक प्राकृतिक घटना है, हालांकि, संकरण से प्राप्त, अधिकांश जीव अस्वस्थ होते हैं और इनके लिए संरक्षण प्रयास अप्रासंगिक हैं। विकासवादी इतिहास में पूरी दुनिया में प्रजातियाँ संकरण कर रही हैं, और शोधकर्ता नियमित रूप से वैज्ञानिक रिकॉर्ड में नई प्रजातियों को शामिल कर रहे हैं। पिज़्ज़ली भालू (Pizzly bears) से लेकर वोलफ़िन (Wolphins), डॉगिक्सम (Dogixm), नरलुगा (Narluga) आदि, आज विश्व में, अनेक संकर जानवर मौजूद हैं। तो आइए, आज, इन चलचित्रों के ज़रिए, दुनिया के कुछ सबसे दुर्लभ और अनोखे संकर जानवरों को देखें। हम खच्चर, सवानह(Savannah) बिल्ली, सरलोस वुल्फ़डॉग (Sarrlos wolfdog) और अन्य संकर जीवों के बारे में भी जानेंगे। इन चलचित्रों के ज़रिए, हम उन जानवरों के बारे में जानेंगे जिनका अस्तित्व असंभव लगता है, लेकिन वे वास्तव में मौजूद हैं। इसके अलावा, हम उनकी विशेषताओं और व्यवहारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
संदर्भ
https://tinyurl.com/n6avujst
https://tinyurl.com/rkwdrepj
https://tinyurl.com/39uhj9af
https://tinyurl.com/3f8cwc2a
https://tinyurl.com/2x63nujt